Ranbir Kapoor के Animal के ट्रेलर को देखने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता को मिले कई फिल्मों के ऑफर्स

After Animal trailer Ranbir Kapoor offered many films from south: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल का ट्रेलर बीते गुरुवार को रिलीज किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को नॉर्थ इंडिया में तो काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला ही, इसके अलावा साउथ में भी इस फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म की हैदराबाद में एडवांस बुकिंग भी खुल गई है और एडवांस में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रणबीर की इस फिल्म का साउथ में इतना क्रेज देखने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने रणबीर कपूर को बड़ी फिल्मों के लिए अप्रोच करना शुरू कर दिया है। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक फिल्म मेकर जोकि मुख्यत: गैंगस्टर फिल्मों को बनाए जाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने रणबीर  को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया, जिसे वो हिंदी में  बनायेंगे। रणबीर ने भी इस फिल्म के लिए अपनी रूचि दिखाई है। 

इसके अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्र्र्री के एक और डायरेक्टर जिन्होंने हाल ही में एक तमिल सुपरस्टार के साथ हिट फिल्म दी हैं, वे भी रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में रणबीर और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार को लिया जायेगा। इसके अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक और डायरेक्टर जिन्होंने  2000s में एक रोमेंटिक हिंदी फिल्म बनाई थी, वे रणबीर के साथ एक मैच्योर लव-स्टोरी बनाना चाहते हैं। 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने भी रणबीर के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने के बारे में सोचा है। यह प्रोड्यूसर रणबीर को  कई बार मिल  चुका है और अभिनेता के साथ कई फिल्म की स्क्रिप्ट्स सुनाना चाहता है। वहीं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के भी एक प्रोडक्शन हाउस ने रणबीर को एक बड़ी फिल्म के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक रणबीर ने इन फिल्मों को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है, अभिनेता जल्द ही साउथ की इन फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal और Prabhas की Spirit के बीच हो सकता है एक बड़ा कनेक्शन,  Animal 2 पर Sandeep Reddy Vanga ने बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like