Rakhi Sawant के पति Adil Khan Durrani मुंबई में हुए स्पॉट, जेल से छूटने के बाद बयां किया दर्द बोले जल्द ही सच सबको बताऊंगा

करीब 6 महीने की सजा काटकर राखी सावंत के कथित पति आदिल खान दुर्रानी मुंबई आ गए हैं। मुंबई में पैपराजी से बातचीत में आदिल खान ने बताया कि उन्हे बिना किसी वजह के फंसाया गया था

Adil Khan Durrani Talks About Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। करीब 8 महीने पहले राखी सावंत ने अपनी शादी की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया था। राखी सावंत ने शादी के बाद मुस्लिम नाम फातिमा भी रख लिया था। जैसे ही राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया और पैपराजी के जरिए शादी की घोषणा की। उसके कुछ दिनों बाद ही शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया। राखी सावंत ने फिर पति आदिल खान दुर्रानी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और फिर आदिल को जेल भेजवा दिया। आदिल पर एक लड़की के साथ रेप का मामला भी दर्ज किया गया।

राखी सावंत और आदिल खान को लेकर एक समय मीडिया में रोज कुछ न कुछ खबरें साया होती रहती थी। अब करीब 6 महीने की सजा काटकर राखी सावंत के कथित पति आदिल खान दुर्रानी मुंबई आ गए हैं। मुंबई में पैपराजी से बातचीत में आदिल खान ने बताया कि उन्हे बिना किसी वजह के फंसाया गया था। वो जल्द ही राखी सावंत और उस पूरे विवाद से परदा उठाएंगे। साथ ही ये भी खुलासा करेंगे कि राखी के अलावा उन्हे फंसाने में और कौन कौन से लोग शामिल थे। तब ये पता चलेगा कि करोड़ो रूपये मुझे देने हैं या फिर उन्हे देने पड़ेंगे।

आपको बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर धोखाधड़ी,चोरी और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में एक ईरानी महिला से रेप का मामला भी सामने आया। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने आदिल की कस्टडी मुंबई पुलिस से ले ली और तभी से आदिल खान हैदराबाद की जेल में बंद थे। हाल ही में उन्हे जमानत मिली है। अब देखते हैं कि आदिल खान क्या नया खुलासा इस मामले में करते हैं।

उधर बीच में खबर ये आई थी कि राखी सावंत ने आदिल से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में दी है। लेकिन इस मामले में कोई आधिकारिक बयान किसी का नहीं आया। पर बीच में खबर ये भी आई कि राखी सावंत को नया ब्वॉयफ्रेंड मिल गया है। राखी सावंत अब इस मामले पर क्या रियक्ट करती हैं। ये देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़े: Jiya Shankar ने Manisha Rani को बदनाम करने के लिए पैपराजी को पैसे देने पर किया रियक्ट, बोली 4 लाख नहीं 1 करोड़ दिए?

Latest Posts

spot_img

you may like