शादीशुदा शख्स से Aruna Irani ने की थी गुपचुप शादी, नहीं बन पाई मां, जानें क्यों बरसों तक छुपाया रखा राज?

अरुणा ईरानी काफी लंबे समय बात फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आएगी। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है क्योंकि लंबे समय बाद एक्ट्रेस का जलवा एक बार फिर से सुनहरे पर्दे पर दिखने वाला है।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिर चाहे पॉजिटिव किरदार हो या नेगेटिव किरदार? अरुण ने अपने हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय किया और आज भी वह इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। जब-जब अरुण ईरानी ने पर्दे पर अपना किरदार निभाया है तब तब उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी है। उनका नाम लाइमलाइट में उन दिनों काफी रहा जब उन्होंने एक शादीशुदा शख्स से शादी रचाई। अब पहली बार अरुणा ईरानी ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी शादी को छुपाए रखा?

शादीशुदा शख्स से हुआ इश्क
सबसे पहले हम आपको बता दें कि अरुणा ईरानी ने अपने करियर में ‘बेटा’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘लव स्टोरी’, ‘रॉकी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में की है। अन्य फिल्मों में काम करने के दौरान अरुणा ईरानी कुकू कोहली के करीब गई। हालांकि शुरुआत में यह दोनों एक दूसरे से नफरत करते थे, लेकिन जब इनके बीच प्यार पनपने लगा तो यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कुकू कोहली इन दोनों शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। इसके बावजूद अरुणा ईरानी और इनका इश्क शुरू हुआ।

कैसे हुई मुलाकात
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान अरुणा ईरानी ने अपनी प्रेम कहानी सुनाते हुए बताया कि, “कोहराम के दौरान मेरी कुकूजी से मुलाकात हुई थी। मैं तब अपना घर चलाने के लिए बहुत सारी फिल्में कर रही थी लेकिन वे बहुत अच्छी भूमिकाएं नहीं थीं। मैं मद्रास में अपनी फिल्मों में बहुत बिजी थी। उस समय कुकूजी ने मुझसे एक महीने के लिए मेरी डेट्स मांगी, मैंने कुछ दिनों के लिए कोशिश की और उन्हें बताया कि मैं फिल्म नहीं कर सकती। कुकुजी ये बात सुनकर नाराज हो गए थे। लेकिन हम काम करते रहे। इसलिए जब मेरे पास कोई काम नहीं होता था लेकिन तारीखें दी जाती थीं, तब भी वह मुझे फोन करते थे और मुझे बहुत गुस्सा आता था।’

एक्ट्रेस ने कहा कि, “कभी-कभी वह मुझे पूरे दिन बैठाए रखते थे और फिर एक शॉट लेते थे, इसलिए हमारे बीच झगड़ा होता था। मैं कुकूजी से नफरत करती थी और उन्हें भी मुझसे दिक्कत थी। फिर पता नहीं क्या हुआ, वह नरम पड़ने लगे और हम दोस्त बन गये। फिर उन्होंने मेरी डेट्स एडजस्ट करना शुरू कर दिया। और आख़िरकार, प्यार हो गया।”

क्यों छुपाई गई शादी?
इसके अलावा अरुणा ईरानी ने कहा कि, “मैंने हमारी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह एक शादीशुदा आदमी थे। मुझे नहीं पता कि यह बेवकूफी भरी खबर कहां से आई कि मुझे उनकी पहली शादी के बारे में पता नहीं था। उनकी पत्नी बच्चों के साथ सेट पर आती थीं। मुझे इसके बारे में पता था। यह एक मुश्किल फैसला था। किसी तरह हमारी शादी हुई। हमारे लिए बच्चे न पैदा करना सही फैसला नहीं था। लेकिन उसने मुझसे शादी करने के लिए दुनिया से लड़ाई लड़ी।

पर्दे पर लौट रही अरुणा
बता दे अरुणा ईरानी काफी लंबे समय बात फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आएगी। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा खुशाली कुमार, पार्थ समथान, रवीना टंडन जैसे सितारे भी दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है क्योंकि लंबे समय बाद एक्ट्रेस का जलवा एक बार फिर से सुनहरे पर्दे पर दिखने वाला है।

ये भी पढ़ें: जब खूंखार विलेन रंजीत को देखते ही रोने लगी थीं Madhuri Dixit, काम करने से कर दिया था साफ़ इंकार!

Latest Posts

spot_img

you may like