BJP सांसद Manoj Tiwari बने पिता, घर में आई नन्ही परी

Manoj Tiwari Blessed With Baby Girl: दिल्ली बीजेपी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद (BJP MP) मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर शिक्षा हासिल कर रही है। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं।

Manoj Tiwari Blessed With Baby Girl

मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा। बीजेपी ने इन चुनावों में जीत हासिल की. इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और विजयी रहे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। पार्टी की ओर से मनोज तिवारी गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भाजपा ज्वाइन करने के बाद वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

मालूम हो, मनोज तिवारी न केवल दिग्गज नेता हैं, बल्कि वह भोजपुरी के स्टार भी हैं। बतौर अभिनेता उन्होंने भोजपुरी में कई फिल्मों की है। उन्होंने मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ गंगा नामक फिल्म में भूमिका अदा की है। इसके अलावा वह भोजपुरी के चर्चित गायक भी हैं औऱ उनके गाए कई गाने आज भी शादी-समारोह में बजाए जाते हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है, जिसकी चर्चा आज भी लोग करते है।मालूम हो, मनोज तिवारी न केवल दिग्गज नेता हैं, बल्कि वह भोजपुरी के स्टार भी हैं। बतौर अभिनेता उन्होंने भोजपुरी में कई फिल्मों की है। उन्होंने मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ गंगा नामक फिल्म में भूमिका अदा की है। इसके अलावा वह भोजपुरी के चर्चित गायक भी हैं औऱ उनके गाए कई गाने आज भी शादी-समारोह में बजाए जाते हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है, जिसकी चर्चा आज भी लोग करते है।

Latest Posts

spot_img

you may like