Aamir Khan ने इस एड के मांगे थे 25 लाख रुपए, लेकिन SRK इस एड को सिर्फ 6 लाख में ही करने को थे तैयार, क्योंकि शाहरुख..

Aamir Khan asked  Rs 25 lakhs for  ad, but SRK was ready to do only for Rs 6 lakhs: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान और आमिर खान जिन्होंने 90s में लगभग साथ में डेब्यू किया था। आमिर 90s में बॉलीवुड में पहले ही बड़े स्टार बन गए थे और शाहरुख अभी स्टार बनने की कतार में थे। इसी बीच दोनों अभिनेता को एक एड का ऑफर आया था, इस एड के लिए आमिर खान ने 25 लाख रुपए मांगे थे और शाहरुख खान इस एड को सिर्फ 6 लाख रुपए में ही करने को तैयार थे। यह एड पेप्सी के लिए था  जिसमें आमिर खान, महिमा चौधरी और ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल थे।

इस बात का खुलासा एड फिल्म  निर्देशक प्रह्लाद कक्कड़ ने हाल ही में ‘जूम’ को दिए एक इंटरव्यू में किया है। प्रह्लाद ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि,  उन्हें इस एड के लिए पहले आमिर खान का नाम सुझाया गया था। हालाँकि, आमिर ने फिल्म कयामत से कयामत तक (1988) से नई-नई सफलता हासिल की थी। उन्होंने इस एड के लिए 25 लाख रुपये की पर्याप्त राशि की मांग की।’’

प्रह्लाद ने बताया कि जब इसी विज्ञापन के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने उतने ही बड़े स्टार होने के बावजूद सिर्फ 6 लाख रुपये मांगे। कक्कड़ ने कहा, ‘’क्योंकि, उस समय, शाहरुख एक किराए के पीजी में रह रहे थे और एक घर खरीदना चाह रहे थे, लेकिन आवश्यक राशि कम पड़ गई।’’ हालांकि, प्रह्लाद ने शाहरुख के साथ यह वाल एड नहीं किया, बल्कि शाहरुख से साथ एक दूसरा एड किया। इस पेप्सी वाले एड में प्रह्लाद ने आमिर खान को ही लिया। 

लेकिन आमिर खान पहले इस एड को करना भी नहीं चाह रहे थे, फिर प्रह्लाद के सुझाव पर ही अभिनेता ने यह एड किया था। प्रह्लाद ने कहा कि, ‘’आमिर यह एड नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उस दौर में यह माना जाता था कि जब अभिनेताओं का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा होता है, तो वे एड की ओर रुख करते हैं। हालाँकि, मैंने आमिर को यह आश्वासन देकर मना लिया कि यह विज्ञापन एक अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को बढ़ा देगा। मैंने कहा यह आपको एक अभिनेता के रूप में बड़ा बनाएगा।’’ इसके बाद आमिर ने यह एड किया लेकिन एड के लिए 25 लाख रुपए ही मांगे। 

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की Deepfake Video वायरल होने वाली वीडियो की असली महिला Zara Patel ने दी प्रतिक्रिया, बोली मेरा इसमें कोई हाथ नहीं है बल्कि…

Latest Posts

spot_img

you may like