Salma Agha Sings Meri Kahkashan Bhi Tu Hai: मशहूर गायिका सलमा आगा अपनी बेहतरीन गायकी के जानी जाती है। सलमा ने ना सिर्फ कई मशहूर हिंदी गानों को अपनी आवाज़ से सजाया है बल्कि कई शानदार ग़ज़लों और लोकगीतों को भी गाकर शोहरत पाई है। हिंदी फिल्मों की बात करें, तो सलमा आगा ने 1981 में बनी फिल्म डाकू ज्वाला से बतौर गायिका अपने करियर का आगाज़ किया था। इसके अगले ही साल सलमा आगा ने बतौर हीरोइन और सिंगर बीआर चोपड़ा की फिल्म निकाह की जबरदस्त कामयाबी से लोगों के दिलों में छा गई। सलमा की आवाज़ का जादू और अभिनय लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा। पर निकाह जैसी कामयाबी सलमा को फिर किसी दूसरी फिल्म में नहीं मिल पाई। हालाकि वो 80 और 90 के दशक के शुरूआती दौर तक बॉलीवुड का हिस्सा रही।
Salma Agha फिर 90 के दशक के मध्य के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था और कुछ सालों तक वो किसी फिल्म या फिर गाने में उनकी आवाज़ सुनने को नहीं मिली। 1996 के आसपास सलमा ने कुछ एलबम के जरिए अपनी वापसी की। इनमें से एक एलबम का नाम था उलफत। इस एलबम का एक गाना मेरी कहकशाँ भी तू है काफी मशहूर हुआ था। देखते हैं साल 1996 में लहरें को दिए इंटरव्यू की कुछ झलकियां, जिसमें सलमा आगा अपनी वापसी और अपने आने वाले एलबम के बारे में बातचीत कर रही हैं। इस इंटरव्यू को आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
सलमा आगा ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि कुछ पारिवारिक वजहों से वो कुछ सालों से दूर रही हैं, लेकिन अब वापस आ गई हैं। बॉलीवुड उनके लिए दूसरे घर जैसा है, यहां उन्हे बहुत प्यार मिलता है। इसके साथ सलमा आगा ने अपने एलबम उलफत और दूसरे प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बातें की और मेरी कहकशाँ तू है को गुनगुनाया भी। आपको बता दें कि निकाह के बाद कसम पैदा करने वाले की,सलमा,ऊंचे लोग,जंगल की बेटी,महावीरा और पति पत्नी और तवाएफ में एक्टिंग के अलावा गाना भी गाया है।

