Sushmita Sen को एक अवार्ड्स फंक्शन में ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl ने फैन्स से किया प्रोटेक्ट, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

सुष्मिता सेन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स दोनों को क्यटू कपल करार दे रहे हैं

Sushmita Sen & Rohman Shawl Spotted Together: आर्या एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीती रात एक रेड कार्पेट अवार्ड्स फंक्शन में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमान शॉल के साथ नजर आई। इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स 2024 में पुरस्कार पाने के बाद जब सुष्मिता जा रही थी। तब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस को फैन्स की भीड़ से बड़ी ही सुरक्षित तरीके से निकाला और कार तक एक्ट्रेस को कवर किया। सुष्मिता सेन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स दोनों को क्यटू कपल करार दे रहे हैं और रोहमान शॉल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें रोहमान शॉल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं। मशहूर पैपराजो वायरल भयानी ने एक ऐसा ही वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें रोहमान शॉल को एक्ट्रेस को सुरक्षा घेरे में सुरक्षित कार तक पहुंचाते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि वंडरफुल तो एक दूसरे ने लिखा है कि वेरी नाइस। एक ने लिखा है कि इनका तो ब्रेकअप हुआ था, पर फिर भी दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। एक अन्य ने लिखा है कि रोहमान के लिए बहुत सम्मान है। वो बहुत ही प्रोटेक्टिव बंदा है।

वायरल वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोहमान एक्ट्रेस सुष्मिता को पुरस्कार लेने के बाद अपने हाथ के सुरक्षा घेरे में ले लेता है और एक फैन के साथ सेल्फी खींचने के बाद वो एक्ट्रेस को सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचा देता है। आपको बता दे कि सुष्मिता को यहां उनकी वेब सीरीज आर्या 3 के लिए पुरस्कृत किया गया है। जिसमें सुष ने एक जबरदस्त लेडी डॉन की भूमिका निभाई थी। लोगों ने इस वेब सीरीज को बहुत पसंद किया था।

आपको बता दें कि रोहमान को अक्सर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है। हालाकि दिसंबर 2021 में ब्रेकअप हो गया था, तब सुष ने लिखा था कि हमने एक दोस्त के तौर पर शुरूआत की थी और अब भी दोस्त हैं। लंबे समय के बाद ये रिश्ता टूट गया है, पर प्यार बाकी है। कुछ महीनों बाद दोनों फिर से एक साथ नजर आने लगे। सुष्मिता को आखिरी बार आर्या 3 में देखा गया था। इसके फर्स्ट सीजन को इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स के लिए बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था।

ये भी पढ़े: Jhanvi Kapoor को बेचैनी की शिकायत, अस्पताल में कराया भर्ती, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

Latest Posts

spot_img

you may like