Shubhi Sharma & Tuntun Yadav Shooting For Bhatarvasal Badu Album: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने अपने फिल्म करियर में कई शानदार भोजपुरी फिल्में बड़े बड़े सितारों के साथ की हैं। पर उनके फैन्स की हमेशा ख्वाहिश यही रहती थी कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कभी किसी भोजपुरी एलबम में क्यों नजर नहीं आती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने फैन्स की इस दिली तमन्ना को पूरा करते हुए पहली बार भोजपुरी वीडियो एलबम में काम किया था। एवरेस्ट भोजपुरी चैनल पर रिलीज इस वीडियो एलबम का एक गाना भतरवसल बाडू ता जा रिलीज होते ही वायरल हो गया था। शुभी शर्मा और टुनटुन यादव की इस नई जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
लहरें भोजपुरी चैनल ने इस गाने की ऑन लोकेशन शूटिंग कवर की थी। जिसकी शूटिंग करते हुए शुभी शर्मा और टुनटुन यादव दोनों ही काफी एक्साइटेड थे। शुभी शर्मा ने इस मौके पर लहरें भोजपुरी से बात करते हुए बताया था कि पहली बार वो किसी भोजपुरी वीडियो एलबम में काम कर रही हैं। जिसका अनुभव काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा भोजपुरी के सेंसेशनल सिंगर टुनटुन यादव के साथ काम करने को लेकर भी शुभी शर्मा ने तब अपने विचार साझा किए थे। शुभी सिंगर टुनटुन यादव से काफी सीनियर हैं। ऐसे में रोमांटिक सीन्स की शूटिंग के वक्त टुनटुन काफी असहज हो जाते थे। पर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने इसे काफी आसान बना दिया था।
इसे लेकर दोनों सितारों ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी थी। टुनटुन यादव का कहना था कि उन्होने रोमांटिक सीन्स की शूटिंग के लिए शुभी शर्मा से बाकायदा अनुमति ली थी। ताकि नजदीकी सीन्स की शूटिंग नेचुरल तरीके से की जा सके। टुनटुन यादव के साथ शुभी ने इस गाने के अलावा एवरेस्ट भोजपुरी चैनल के लिए कई और गाने की शूटिंग टुनटुन यादव के साथ की थी। जिसमें से एक गाना अहिरान और दूसरा नेता से कम नईखे शामिल हैं। ये गाने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए गए थे।
लहरें भोजपुरी से बात करते हुए सिंगर व अभिनेता टुनटुन यादव ने अपनी तमाम कंट्रोवर्सीज पर भी बात की और कहा कि जातिवाद को लेकर उनपर जो आरोप लगे हैं। वो बिलकुल बेबुनियाद हैं। देखते हैं भतरवसल बाडू ता जा की शूटिंग और शुभी शर्मा व टुनटुन यादव का इसे लेकर ये इंटरव्यू। जिसे आप लहरें भोजपुरी पर देख सकते हैं।

