Kangana Ranaut Supports Raveena Tandon After Assault Incident: एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मामले पर मुंबई पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि एक्ट्रेस रवीना टंडन व उनके ड्राइवर के खिलाफ दर्ज शिकायत झूठी है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि उनपर नशे में रहने,लापरवाही से गाड़ी चलाने व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन सीसीटीवी में रिकॉर्ड वीडियो की जांच करने पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। पुलिस का ये भी कहना है कि कार ने किसी को टक्कर नहीं मारी है और न ही रवीना टंडन नशे में थी। जोन 9 के डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
अब इस मामले पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन जाहिर किया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए रवीना टंडन का इस मामले में सपोर्ट किया है और स्टोरी में लिखा है कि रवीना टंडन जी के साथ जो कुछ भी हुआ वो चिंताजनक है। अगर अपोजिट ग्रुप में 5-6 और लोग होते तो वो लिंच हो चुकी होती और हम इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं। कंगना ने ये भी लिखा है कि उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। कंगना की सोशल मीडिया की ये स्टोरी वायरल हो गई है। इस मामले को लेकर प्रीलॉन्स रिपोर्टर मोहसिन शेख ने अपने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार ने किसी को टच नहीं किया है।
As per source Actress #RaveenaTandon was in her full senses only trying to save her driver from #MobLynching , details from CCTV footage clearly show that no one was hurt while driving, infact she was manhandled by mob. @MumbaiPolice
— Mohsin shaikh 🇮🇳 (@mohsinofficail) June 2, 2024
have verified the fact @DainikBhaskar
. pic.twitter.com/tV4aI58LBU
वहीं दूसरी तरफ रवीना टंडन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया है। जिसमें उन्होने विभिन्न मीडिया में छपी क्लीपिंग को साझा किया है। इन सभी स्टोरीज में रवीना पर लगे आरोपों को लेकर खबरें छपी है। खबरों रवीना पर लगे आरोप को झूठा बताया गया है। ये घटना शनिवार की रात कार्टर रोड बांद्रा के आसपास घटी थी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि रवीना का कार ने किसी को पीछे से टक्कर नहीं मारी है। ड्राइवर जब गाड़ी पीछे ले रहा था, तो कुछ लोग आ रहे थे। उन लोगों ने गाड़ी रूकवाई और ड्राइवर से बहस करने लगे। बहस होता देख और लोग आ गए। तो रवीना कार से बाहर आई और ड्राइवर का बचाव करने लगी, लेकिन भीड़ ने रवीना की एक न सुनी और उल्टा उन पर हमला कर दिया।
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 3, 2024
जबकि रवीना भीड़ से अपील कर रही है कि आप लोग प्लीज ऐसा मत कीजिए। मुझे मत मारिए। ड्राइवर को बचाने की कोशिश में रवीना के साथ ये हादसा पेश आया। जबकि उन पर तीन महिलाओं को हिट करने का आरोप लगाया गया। बाद में पुलिस ने जांच में पाया कि ड्राइवर ने किसी को टक्कर नहीं मारी है और पूरी शिकायत झूठूी है। ऐसे में इसमें रवीना का क्या दोष था। जिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस तरह की मानसिकता समाज के लिए घातक है।
ये भी पढ़े: Jiah Khan: ‘मैं उसके हर दिन के रेप से परेशान थी..’ 16 में सफलता 25 में मौत, फिर 6 पन्नों के सुसाइड नोट से…

