Crew का नया गाना रिलीज, पर Choli Ke Peeche के रिमेक में Kareena Kapoor का एक्सप्रेशन्स यूजर्स को नहीं आया पसंद, बोले बोरिंग

फिल्म क्रू का एक नया गाना चोली के पीछे कल रिलीज किया गया है। जो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक का मशहूर और विवादित गाना रहा है

Kareena Kapoors Crew New Song Choli Ke Peeche Out: करीना कपूर खान,तब्बू और कृति सेनन की लीड भूमिका से सजी फिल्म क्रू 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले एक तरफ जहां उसके गाने रिलीज किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म क्रू का प्रमोशन भी तीनों देवियां कर रही हैं। फिल्म क्रू का एक नया गाना चोली के पीछे कल रिलीज किया गया है। जो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक का मशहूर और विवादित गाना रहा है। इस गाने को फिर से रिक्रिएट कर पेश किया गया है। गाने में यूं तो कृति सेनन व तब्बू भी हैं पर लोगों का ज्यादा फोकस करीना कपूर पर गया है। जानते हैं सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर क्या रिएक्शन आ रहे हैं।

क्रू फिल्म के इस नये वर्जन गाने चोली के पीछे गाने को दिलजीत दोसांझ,अलका यागनिक और इला अरूण ने गाया है। अक्षय और आईपी के संगीत से सजे इस गाने को आईपी सिंह ने लिखा है। जबकि ओरीजिनल गाने का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल व गीत आनंद बक्शी ने लिखा था। वैसे तो चोली के पीछे का नया वर्जन गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग होने लगा था। पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना कपूर के एक्सप्रेशंन्स को बोरिंग बताया है। हालाकि लोगों को गाने में करीना कपूर की दिलकश अदाएं पसंद आई है पर सोशल मीडिया पर यूजर्स को करीना की अदाओं में कुछ नयापन नहीं लगा है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो ये भी लिखा है कि माधुरी दीक्षित जैसा जलवा कोई और क्रिऐक्ट नहीं कर सकता है। एक यूजर ने लिखा है कि तब्बू, कृति सेनन और करीना से बहुत उम्मीदें थी लेकिन सब बेकार चला गया। राजेश कृष्णनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर,तब्बू व कृति सेनन के अलावा कपिल शर्मा व दिलजीत दोसांझ लीड में हैं।

ये भी पढ़े: Manoj Bajpayee नई फिल्म Bhaiyya Ji का पहला लुक रिलीज होते ही वायरल, एक्शन पैक्ड अवतार में देख अच्छे अच्छों का उड़ा होश

Latest Posts

spot_img

you may like