Amitabh Bachchan की मुंबई के एक अस्पताल में हुई सफल Angioplasty, जानिए आखिर क्यों करवानी पड़ती है एंजियोप्लास्टी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट्स सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के कोकिलाबिन अस्पताल में बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई है

Amitabh Bachchan Underwent Angioplasty Today: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट्स सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के कोकिलाबिन अस्पताल में बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के बाद सीनियर बच्चन बिल्कुल ठीक हैं। ये सर्जरी तब होती है जब ह्रदय को खून सप्लाई करने वाली नलिकाओं में ब्लॉकेज हो जाता है। मेडिकल भाषा में इसकी जांच के लिए पहले एंजियोग्राफी करवाई जाती है। फिर डॉक्टर्स की सलाह मशवरे के बाद एंजियोप्लास्टी या फिर ओपेन सर्जन होता है। ये कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन भी ब्लॉकेज से पीड़ित थे।

रिपोर्ट्स की माने तो सदी के महानायक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6 बजे ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 81 साल के बिग बी ने अपने एक ट्विट में लोगों का आभार व्यक्त किया है। इससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद एक्टर ने लोगों की शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया व्यक्त किया है। आपको बता दें कि हेल्थ से संबंधित तमाम दिक्कतों के बावजूद बिग भी अपने काम को लेकर हमेशा बिजी रहे हैं। इससे पहले भी कई बार उन्हे सेट्स पर चोट लग चुकी है और चोट की वजहों से ही कई बार उन्हे गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा था।

केबीसी 14 की शूटिंग के दौरान बिग बी के पैर की नस कट गई थी। जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा साल 2000 में खुद अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उन्हे हेपेटाइटिस बी भी हुआ था। इस बात का जिक्र करते हुए सदी के महानायक ने कहा था कि कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान जब वो घायल हुए थे। तब उन्हे गलती से हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून चढा दिया गया था। जिससे वो भी पॉजिटिव हो गए थे। इसके अलावा बिग ने ये भी कहा थी कि उनका लीवर 75 फीसद संक्रमित है। फिर लीवर के ऑपरेशन के अलावा स्माल इंटेसटाइन का भी ऑपरेशन हो चुका है।

ये भी पढ़े: शाहरुख़ से थप्पड़ खाने से ड्रग्स लेने तक, जब-जब विवादों में आए Honey Singh, खूब हुई सिंगर की बदनामी!

Latest Posts

spot_img

you may like