Khesari Lal की हीरोइन Mahi Shrivastava की नई भोजपुरी फिल्म Jaya का ट्रेलर रिलीज, एक्टिंग देख हैरान हो जाएंगे आप

खेसारी लाल यादव की फिल्मों से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की नई फिल्म जया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में माही का अलग ही रूप नजर आ रहा है

Mahi Shrivastavas Jaya Movie Trailer Is Out Now: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही माही श्रीवास्तव की अब एक नई फिल्म आ रही है। जिसमें कोई बड़ा हीरो तो नहीं है पर महिला प्रधान इस फिल्म में माही ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है। माही की ये आने वाली फिल्म का नाम है जया। जो समाज द्वारा बनाई गई जात पाति के खोखले बंधन को चुनौती देते नजर आती है। इस फिल्म में माही लीड रोल में है। माही श्रीवास्तव की इस फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है।

धीरू यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर सीधे रिलीज किया गया है। 3 मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखकर आपका दिल दहल जाएगा। ट्रेलर में माही के दो अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। पहली एक चंचल लड़की का और फिर समाज के खिलाफ लड़ती एक महिला का जिसने अपना सबकुछ खो दिया है। माही का ये ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरत में डाल दिया है। पहली बार लोग माही को इस रूप में देख रहे हैं। जिसमें वो एक महिला होने के बावजूद श्मशान घाट पर डटी हुई है।

यहां माही की गलती सिर्फ इतनी है कि उसे एक उच्च वर्ग के लड़के से प्यार हो जाता है। जब माही के पिता जी शादी की बात करने जाते हैं। बस वहीं से कहानी में टर्न आ जाता है और माही की जिंदगी दुखों व समाज के ठेकेदारों के चंगुल में फंस जाती है। बावजूद इसके माही निडर होकर अपने हक की लड़ाई लड़ती नजर आती है। हालाकि ये फिल्म कब रिलीज हो रही है। ये अभी तय नहीं है। माही श्रीवास्तव के साथ इस फिल्म में दया शंकर पांडे,सुकेश आनंद,मनु कृष्णा,महेश आचार्या और धर्मेंद्र सिंह जैसे कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे।

प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूसर कर रहे हैं जबकि संगीत साहिल खान और धीरू यादव का है और गाने शकील आजमी ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई माही श्रीवास्तव के अभिनय की तारीफ कर रहा है। एक ने लिखा है कि बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट है। माही जी ने बहुत बढ़िया किया है। तो वहीं एक अन्य ने इस ट्रेलर को शानदार बताया है।

ये भी पढ़े: Animal की तर्ज पर बनेगी Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘डंस’, एनिमल से काफी चीजों की जायेगी नकल

Latest Posts

spot_img

you may like