Rahul Dholakia Reacts To Pak Actors: क्रिकेट का महाकुंभ यानि कि क्रिकेट का विश्वकप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने विश्व की सभी टीमें भारत आ चुकी हैं। भारत आने वाली इन टीमों में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी शामिल है। भारत पहुंचने पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जिससे पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी काफी खुश हैं। एक तरफ जहां क्रिकेट खिलाड़ी अपने मैच की तैयारी में जुट गए हैं वहीं शाहरुख खान की रईस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले राहुल ढोलकिया ने इस पर बड़ा बयान दे दिया है।
जानकारी के मुताबकि राहुल ढोलकिया का कहना है कि भारत में अब पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी आ चुके हैं। उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत भी हो रहा है। ऐसे में राहुल ढोलकिया ने सवालियां अंदाज़ में पूछा है कि क्रिकेट खिलाड़ियों के बाद अब क्या पाकिस्तानी एक्टर्स का भी स्वागत ऐसे होगा। क्या वो दिन जल्द ही आने वाला है। राहुल ढोलकिया का ये बयान काफी मायने रखता है कि क्योकि भारत ने क्रिकेट की तरह ही पाकिस्तान के एक्टर्स पर भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर पाबंदी लगा रखी है।
Now that #Pakistani cricketers are officially here, can we also invite Pakistani actors to act in our films ? Or Musicians to perform?
— rahul dholakia (@rahuldholakia) September 28, 2023
अब चूकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत आ चुकी है। तो निर्देशक राहुल ढोलकिया ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह क्या जल्द ही पाकिस्तानी एक्टर्स का स्वागत भारत में किया जाएगा या फिर उनके संगीतकारों को फिल्मों में काम करने या परफॉर्म करने का मौका दे। आपको बता दें कि राहुल ढोलकिया की फिल्म रईस में शाहरुख खान के अपोजिट पाक एक्ट्रेस माहिरा खान थी। जो पाकिस्तानी कलाकारों के बैन के बाद भारत में फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाई थी। भारत ने उरी आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इस बैन को लेकर कई बार पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान,सबा कमर,फवाद खान आदि ने प्रतिक्रिया दी थी। जो उस वक्त कई हिंदी फिल्मों में काम कर रहे थे। अब देखना ये है कि राहुल ढोलकिया के इस बयान पर लोग क्या कमेंट्स करते हैं। वैसे भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कईयों का कहना है कि अगर खिलाड़ी यहां आकर खेल सकते हैं, तो फिर कलाकारों क्यों नहीं आ सकते है।

