Ravi Tripathi और Slesha Mishra की ‘लव कनेक्शन’ के प्रीमियर में शामिल हुए कई भोजपुरी सितारे, एक्टर्स की एक्टिंग को सराहा

अभिनेता रवि त्रिपाठी और श्लेषा मिश्रा की अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म 'लव कनेक्शन' का प्रीमियर 2 जून को कई फ़िल्मी हस्तियों की मौजूदगी में किया गया

Ravi And Slesha Movie Love Connection Release Now: अभिनेता रवि त्रिपाठी और श्लेषा मिश्रा की अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘लव कनेक्शन’ का प्रीमियर 2 जून को कई फ़िल्मी हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रवि त्रिपाठी और श्लेषा मिश्रा इस मौके पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आये। फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस और निर्मात्री नेहा श्री, निर्देशक रितेश ठाकुर और निर्माता अनिल काबरा और मनोज ओझा। सभी ने फिल्म देखी और फिल्म की जमकर तारीफ़ भी की।

इस फिल्म में रवि त्रिपाठी और श्लेषा मिश्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म भोजपुरी सिनेमा चैनल पर 3 जून को रिलीज किया जा रहा है। दर्शको के मनोरंजन के लिए इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया गया है ताकि दर्शक इस खूबसूरत फिल्म को घर पर अपने पूरे परिवार के साथ देखा जा सके।

फिल्म में अपनी बेहतरीन और दिल छू जाने वाले अभिनय के लिए एक्टर रवि त्रिपाठी को खूब तारीफे मिल रही है तो वही श्लेषा मिश्रा को उनके जबरदस्त अभिनय और खूबसूरत अंदाज के लिए लोगों से तारीफे मिल रही है। फिल्म का फिल्मांकन और गाने भी खूब पसंद किये जा रहे है। इस मौके पर फिल्म की कामयाबी को देखते हुए उम्मीद यह भी की जा रही है की इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द दर्शको के बीच आएगा।

लव कनेक्शन के बाद श्लेषा की एक और फिल्म रवि त्रिपाठी के साथ आएगी। जिस पर अभी काम चल रहा है। इसके अलावा श्लेषा भोजपुरी के सिंगर एक्टर रितेश पांडे के साथ भी परदे पर रोमांस का जादू फिल्म अतीत एक प्रेम कथा से बिखेरेगी। रितेश पांडे के अलावा श्लेषा प्रदीप पांडे चिंटू के साथ सजन रे झूठ मत बोलो फिल्म कर रही हैं। ये फिल्म दोनों फिल्मों से अलग है। बहरहाल श्लेषा को इन फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Akela Kallu के नये गाने नाच रे पतरकी 3.0 में दिखी Tiger Shroff की Heropati की झलक, गाने ने मचाया धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like