Jackie Shroff ने Anil Kapoor को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले इसलिए वो मुझे अपना बड़ा भाई मानता है जबकि मैं उससे छोटा हूं

जैकी दादा ने हाल ही में लहरें को एक खास इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होने कई पुरानी यादों को वरिष्ठ पत्रकार भारती एस प्रधान से बातचीत में साझा किया है। इन्ही में से एक है अनिल कपूर के साथ उनका रिश्ता

Jackie Shroff Reacts To Anil Kapoor’s Sweet Gesture: पहले मॉडलिंग और फिर फिल्म स्वामी दादा से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने खास अंदाज़ और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जैकी ने फिल्म हीरो से जबरदस्त कामयाबी हासिल की और फिर शोहरत की बुलंदी पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले उन्होने जीवन में बहुत संघर्ष देखा था। पर जैकी दादा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पर पहुंचने का सपना हर एक्टर जरूर देखता है। जैकी दादा ने हाल ही में लहरें को एक खास इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होने कई पुरानी यादों को वरिष्ठ पत्रकार भारती एस प्रधान से बातचीत में साझा किया है। इन्ही में से एक है अनिल कपूर के साथ उनका रिश्ता।

जैकी श्रॉफ ने लहरें से बातचीत करते हुए कहा कि अनिल कपूर को मैं तब से जानता हूं, जब वो मशाल की शूटिंग कर रहा था और ये बात उसने ही हमें बताई थी। अभिनेता ने आगे कहा कि मैंने हमेशा फिल्मों में अनिल कपूर के बड़े भाई का रोल निभाया है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है और वो फिल्में भी बड़ी कामयाब हुई हैं। इनमें अंदर बाहर से लेकर राम लखन, परिंदा जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। जैकी के मुताबिक फिल्मों में एक साथ काम करते करते अनिल के साथ उनका ऐसा रिश्ता बन गया है कि वो जब भी कहीं मिलता है। मेरे पैर जरूर छूता है। तब लोगों से ये कहना पड़ता है कि देखो बड़ा होकर भी ये मेरे पैर छू रहा है।

अभिनेता ने आगे कहा कि पता नहीं अनिल कपूर के साथ ऐसा बॉन्ड कैसे बन गया। पर जो भी है अच्छा है। वैसे मैं अनिल से छोटा हूं लेकिन बदन के हिसाब से मैं उससे भारी लगता हूं। इसलिए फिल्मों में मुझे उसका बड़ा भाई बना दिया गया और ये रिश्ता ये चला आ रहा है। जैकी दादा ने आगे बातचीत में कहा कि उनके कई दोस्त हैं। जिनमें अनिल कपूर के अलावा डैनी से उनका काफी क्लोज रिश्ता है। डैनी के साथ तो वो अक्सर घूमने चले जाते हैं। सिर्फ बड़े ही नहीं कई स्टारकिड्स के बच्चे मेरे दोस्त हैं। जैकी ऐसे अबिनेता हैं जिनकी दोस्ती कई अभिनेत्रियों से भी है, पर कभी उनके साथ अफेयर की कोई खबरें सामने नहीं आई।

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। जैकी का ये भी मानना है कि रोल कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। बस काम मिलना चाहिए, जो भी मिले कर लो। एक्टर ने आगे बताया कि कभी उन्होने हीरो के रोल के लिए कोई फिल्म नहीं छोड़ी। इसलिए उन्होने कई फिल्मों में सहायक रोल भी किए और कईयों में विलेन का किरदार भी निभाया। जैकी दादा ने यहां ये भी खुलासा किया कि कई फिल्में तो महज दोस्ती की खातिर कर ली है। जैसे अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिली है। जिसमें बोनी कपूर की बेटी जान्हवी लीड में थी। बोनी ने कहा कि छोटा सा रोल है कर लो। फिर मैंने कर लिया।

ये भी पढ़े: Ashish Vidyarthi ने 60 की उम्र की दूसरी शादी तो बॉलीवुड के इस एक्टर को आया गुस्सा, यूजर्स बोले हो रही जलन तो तू…

Latest Posts

spot_img

you may like