Aaradhya Bachchan ने पैपराजी को बड़े ही क्यूट अंदाज़ में बोला नमस्ते, मां बेटी की मुस्कुराहट ने जीता फैन्स का दिल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अंतर्राष्ट्रीय कान्स फिल्म फेस्टीवल से अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

Aaradhya Bachchan Says Namaste To Paparazzi: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अंतर्राष्ट्रीय कान्स फिल्म फेस्टीवल से अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने एअरपोर्ट पर धांसू एंट्री की थी। जैसे ही ऐश और आराध्या एअरपोर्ट से बाहर आई पैपराजी उनका स्वागत करते को तैयार थे। मां और बेटी दोनों ने ही पैपराजी का स्वागत अपनी खूबसूरत स्माइल से किया। इस मौके पर ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने पैपराजी को बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नमस्ते भी किया और फिर हंसते हुए मां के साथ निकल गई।

इस मौके पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने पैपराजी को पोजेज देते हुए उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। ऐश फिर अपनी चिरपरिचित स्माइल देकर कार में बैठकर चली गई। मां बेटी का ये अंदाज़ फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। और वो दोनों पर ही खूब प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। ऐश ने इस बार ग्रीन आउटफिट के साथ ही ब्लैक गाउन और सिल्वर हुड ड्रेस में नजर आई थी। जिसके लिए कुछ यूजर्स ने उन्हे ट्रोल भी किया था। ट्रोलर्स ने ऐश के सिल्वर हुड वाले ड्रेस की तुलना कोई मिल गया के जादू से कर दी थी।

इसके अलावा ऐश्वर्या के ब्लैक गाउन और सिल्वर हुड वाले ड्रेस में जब वो रेड कार्पेट पर चल रही थी तो एक शख्स उनके ड्रेस को संभाल रहा था। इसे लेकर द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होने अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी सख्त कमेंट किया था। जिसपर यूजर्स खूब भड़के थे। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा था कि आजकल ये फैशन हो गया है कि अभिनेत्रियों के साथ एक कॉस्ट्यूम स्लेव्स रहता ही है, वैसे तो ये लड़किया रहती हैं लेकिन कान्स में पुरूष कॉस्ट्यूम स्लेव्स को देखा। वे कल्चर सही नहीं हैं। भारत में भी अब ऐसा ही हो रहा है।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की हाल ही में पीएस 2 फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई है। जिसमें उन्होने नंदिनी का किरदार निभाया है। लोगों ने पहले पार्ट की तरह ही इस दूसरे पार्ट को भी खूब प्यार दिया है और पीएस 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। पीएस 2 को भी मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है और संगीत एआर रहमान का है। ऐश्वर्या राय और चिनाय विक्रम की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म ऐश का डबल किरदार है।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut की फिल्म Emergency देखकर RRR के लेखक की आँखों में आए आंसू, फिल्म देखकर हुए इंप्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like