Sonam Kapoor ने The Coronation Concert में दिया ऐसा स्पीच कि उड़ रहा है उनका मज़ाक, जानिए ऐसा क्यों….

सोनम कपूर ने ये स्पीच किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक के सम्मान में दिया गया था। जहां दुनिया भर के कई गणमान्य लोगों व हॉलीवुड स्टार्स की भी मौजूदगी रही

Sonam Kapoor Trolls On Her Speech: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने लुक और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने अपने करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी जिसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर थे। इसके बाद सोनम ने कई बेहतरीन फिल्में की, जिसमें नीरजा जैसी फिल्म का नाम शामिल है। सोनम कपूर फिलहाल एक बच्चे की मां बन चुकी हैं और वो फिलहाल मदरहुड का आनंद ले रही हैं। पर इन सबके बीच वो अपने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से रूबरू होती रहती हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में प्रिंस चार्ल्स तृतीय के द कोरोनेशन कंसर्ट में हिस्सा लिया है। जहां उनका दिया स्पीच अब सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो रहा है।

सोनम कपूर ने ये स्पीच किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक के सम्मान में दिया गया था। जहां दुनिया भर के कई गणमान्य लोगों व हॉलीवुड स्टार्स की भी मौजूदगी रही। सोनम कपूर का सोशल मीडिया पर अब इस भाषण के लिए खिल्ली उड़ाई जा रही है। सोनम कपूर द कोरोनेशन कंसर्ट में अपनी स्पीच की शुरूआत नमस्ते से करती हैं और आगे कहती हैं कि हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग है। जहां हर देश अद्वितीय है और हर किसी की आवाज सुनी जाती है। स्पीच देते हुए ऐसा लग रहा था कि वो कुछ घबराई हुई हैं। और बस टेलीप्राम्पटर पर लिखा पढ़े जा रही हैं। इस दौरान फीलिंग नाम की कोई चीज़ नहीं थी और इसलिए वो सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे ही पढ़ना था तो तैयारी करके जाती। एक ने लिखा है कि ये ग्लोबल शर्मिंदगी की बात है। तो वहीं दूसरे ने लिखा है कि सोनम कपूर ऐसा भाषण दे रही है कि जैसे कक्षा 5 का कोई बच्चा क्लास में पड़ता है। तो एक दूसरे ने लिखा है कि इसे पता भी है कि ये क्या पढ़ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि वो कह रही है कि इतिहास से सीखा है जबकि उन्हे ये नहीं पता कि अपने देश के अलावा उन्होने दुनिया के कई देशों को लूटा है।

सोशल मीडिया पर के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे रेडिट पर तो यूजर्स बहुत ही सख्त कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल के साथ ही सोनम कपूर के परिवार ने सोनम की उनके स्पीच के लिए तारीफ की है। सोनम कपूर की मां सुनीता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्राउड फील करते हुए लिखा है कि सो प्राउड,इस तरह का सम्मान। सोनम की मां के इस पोस्ट पर पिता अनिल कपूर और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी प्यार बरसाया है।

ये भी पढ़े: दशकों बाद एक मंच पर नजर आए दो पूर्व प्रेमी Akshay Kumar और Raveena Tandon, जानिए क्या रहा यूजर्स का रियक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like