Rakhi Sawant ने मोहम्मद दानिश की शादी में लगाया जमकर ठुमका, कहा अब वो नहीं करेंगी शादी

ड्रामा क्वीन राखी सावंत जहां रहती हैं। खबर अपने आप ही बन जाती है। हाल ही में राखी सावंत ने इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी मोहम्मद दानिश की शादी में जमकर नाची

Rakhi Sawant Dancing Video Goes Viral: ड्रामा क्वीन राखी सावंत जहां रहती हैं। खबर अपने आप ही बन जाती है। हाल ही में राखी सावंत ने इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी मोहम्मद दानिश की शादी में जमकर नाची। राखी का ये वीडियो अब वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक राखी सावंत को इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश की शादी समारोह के दौरान ढोल पर डांस करते देखा गया। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ येलो लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की।

राखी सावंत ने यहां सबकी बारते आई गाना भी गाया और उस पर डांस भी किया। राखी ने वहां मौजूद पैपराजी से बात की और अपनी शादी के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आदिल ने उससे झूठ बोला और अपना वादा कभी पूरा नहीं किया। यही वजह है कि वह हर शादी में दुल्हन की तरह सज-धज कर शामिल होती हैं। लेकिन अब वो कभी शादी नहीं करेंगी।

दानिश की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका कि उन्होंने किससे शादी की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्री-वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने दूल्हे के रूप में सजी अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। दानिश ने कैप्शन में लिखा है कि बारात।

दूसरी ओर राखी सावंत ने मीडिया को यह भी बताया कि वह आदिल को बिल्कुल भी याद नहीं कर रही है और ये भी कहा कि मैं अगर आदिल को पीटती, तो वो इस वक्त यहां मेरे पास होता। आपको बता दें कि राखी ने पिछले महीने आदिल से तलाक की घोषणा की और कहा कि आदिल खान अब किसी से भी शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं। राखी सावंत और आदिल की शादी 29 मई, 2022 को हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे छुपा कर रखा था। राखी ने जब से ये खबर सार्वजनिक की, तभी से उनकी शादी को लेकर विवाद और बढ़ गया था।

ये भी पढ़े: Anuj ने  Anupamaa को लेकर बोली ऐसी बात कि Vanraj के उड़ गए होश, फैंस भी अब उड़ा रहे हैं वनराज का मजाक

Latest Posts

spot_img

you may like