Shahid Kapoor और Kriti Sanon अगली फिल्म में करेंगे रोमांस, फिल्म का स्टनिंग पोस्टर जारी

फर्जी एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म में धमाका करते नजर आएंगे। शाहिद ये धमाका अपनी नई अनटाइटल फिल्म में करेंगे, जिसमें उनकी जोड़ी राब्ता गर्ल कृति सेनन के साथ बनाई गई है

Shahid Kapoor To Romance Kriti Sanon: फर्जी एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म में धमाका करते नजर आएंगे। शाहिद ये धमाका अपनी नई अनटाइटल फिल्म में करेंगे, जिसमें उनकी जोड़ी राब्ता गर्ल कृति सेनन के साथ बनाई गई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस नई फिल्म का हालाकि अभी नाम नहीं तय किया गया है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। लोगों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने इस अनटाइटल फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

अभिनेत्री कृति सेनन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर देते हुए लिखा है कि ऐन इंपॉसिबल लव स्टोरी के टैग के साथ इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। उम्मीद है कि ये फिल्म इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज होगी। इसे जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर दिनेश वीजान बना रहे हैं। इसे लिखा और निर्देशित किया गया है अमित जोशी और अराधना शाह के द्वारा। सोशल मीडिया पर कृति के इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

एक यूजर ने लिखा है कि कृति सेनन की अपेक्षा शाहिद कपूर की हाईट छोटी है। इसलिए उन्हे बाइक की टंकी पर बिठा दिया गया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि सुपब जोड़ी। एक अन्य के मुताबिक ये फ्रेश जोड़ी जरूर कामयाब होगी और लोगों के दिलों पर राज करेंगी। एक अन्य के मुताबिक कबीर इज बैक और बाइक का सुपरहिट फॉर्मूला साथ में है। एक दूसरे ने लिखा है कि सोचो अगर कृति टंकी पर बैठी होती तो..क्या होता…

पोस्टर में शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई जोड़ी समुद्र किनारे नजर आ रहे है। इसके अलावा, डूबते सूरज का बैकग्राउंड है। दोनों बाइक पर बैठकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है। शाहिद कपूर की हाल ही में फर्जी रिलीज हुई है, जो हिट रही है जबकि कृति सेनन की प्रभास के साथ आदिपुरूष जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसमें वो सीता के किरदार में है।

ये भी पढ़े: Preity Zinta ने मशहूर कामाख्या देवी के किए दर्शन, एक्ट्रेस को यूजर्स ने इसलिए किया ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like