Nagarjuna ने दिया था Amitabh Bachchan की फिल्म Sooryavansham का मुहुरत क्लैप

इस फिल्म के मुहुरत से जुड़ा एक वीडियो लहरें के पास मौजूद हैं। जिसमें सौंदर्या और अमिताभ बच्चन मुहुरत शॉट की शूटिंग करते हुए नजर आते हैं

Nagarjuna Clap Sooryavansham: अभिनेता अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की एक मात्र फिल्म सूर्यवंशम के किस्से बड़े मशहूर हैं। यह फिल्म टीवी पर अक्सर हमें दिख जाती है। सूर्यवंशम अमिताभ बच्चन के डबल रोल वाली फिल्म है। जिसमें बाप-बेटे का रोल बिग बी ने भी निभाया था। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन की हीरोइन सौंदर्या बनी थी। सौदर्या के अलावा इस फिल्म में मुकेश ऋषि,अनुपम खेर और कादर खान लीड रोल में थे। सभी ने बहुत अच्छी तरह से अपने अपने काम को अंजाम दिया था।

इस फिल्म के मुहुरत से जुड़ा एक वीडियो लहरें के पास मौजूद हैं। जिसमें सौंदर्या और अमिताभ बच्चन मुहुरत शॉट की शूटिंग करते हुए नजर आते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि इस फिल्म के मुहुरत शॉट का क्लैप साउथ सुपर स्टार नागार्जुन ने दिया था। नागार्जुन के मुहुरत क्लैप देने के बाद अमिताभ बच्चन और सौंदर्या एक सीन की शूटिंग करते हैं। जिसमें सौंदर्या कलेक्टर बन कर आती है और फिल्म में उनके ससुर बने अमिताभ बच्चन खेतों में पानी छोड़ने की दरखास्त लेकर कलेक्टर यानि अपनी बहू सौंदर्या के पास जाते हैं। नागार्जुन के अलावा इस मुहुरत शॉट के मौके पर व्यंकटेश और दूसरे साउथ के कलाकारों की मौजूदगी रही थी।

सौंदर्या पहले अमिताभ बच्चन को देखकर सकपका जाती है लेकिन बाद में संभलते हुए वो उनके पैर भी छूती है और किसी को भनक तक नहीं लगती। करीब 7 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ का कारोबार किया था। अन्नू मलिक के संगीत से सजी यह फिल्म 21 मई 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ईवीवी सत्यनारायण ने निर्देशित किया था। जबकि गाने के बोल गीतकार समीर अंजान ने लिखे थे।

कहते हैं कि एक्ट्रेस सौंदर्या इस फिल्म में काम करने को लेकर बहुत ही एक्साइटेड थी। पहली बार वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही थी। जिसे लेकर वो और ज्यादा उत्साहित थी। उनके भाई के मुताबिक सौंदर्या ने तब तक करीब 68 साउथ की फिल्मों में काम कर लिया था। सूर्यवंशम जब उसे मिली तो इसे लेकर वो संस्कृत वगैर की तैयारी कर रही थी ताकि कहीं कोई गडबड़ न हो क्योकि वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा ही थी।

ये भी पढ़े: साउथ सुपरस्टार Ram Charan ने बर्थडे पर किया बड़ा ऐलान, अगली फिल्म के नाम का किया खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like