साउथ सुपरस्टार Ram Charan ने बर्थडे पर किया बड़ा ऐलान, अगली फिल्म के नाम का किया खुलासा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर राम चरण ने अपनी आने वाली फिल्म आरसी 15 के टाइटल की घोषणा अपने सोशल मीडिया के जरिए की है

Ram Charan Next Movie Name: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर राम चरण ने अपनी आने वाली फिल्म आरसी 15 के टाइटल की घोषणा अपने सोशल मीडिया के जरिए की है। सोमवार को 38 साल के होने पर स्टार राम चरण ने साझा किया कि उनकी ‘आरसी15’ को ‘गेम चेंजर’ नाम दिया गया है। राम चरण ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक टीजर और फिर फिल्म का नाम साझा किया।

क्लिप रूसी रूले व्हील के खेल से शुरू होती है और शतरंज बोर्ड के साथ समाप्त होती है। अभिनेता ने क्लिप को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, हैसटैग गेम चेंजर! राम चरण की सह-कलाकार कियारा आडवाणी ने टीजर पर एक टिप्पणी की, जिसे पेज पर भी पोस्ट किया गया था। उन्होंने लिखा, मेरे सबसे प्यारे दोस्त और सह-कलाकार एट द रेट आल्वेस राम चरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। खबरों के मुताबिक आने वाली फिल्म को वर्तमान समय की राजनीति के साथ एक एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर की जबरदस्त कामयाबी और इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को मिले ऑस्कर के बाद अभिनेता की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अभिनेता राम चरण की फैन्स फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर बढ़ गई है। राम चरण के साथ इस फिल्म जूनियर एनटीआर भी हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे मगर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अभिनेता राम चरण ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत चिरूथा फिल्म के जरिए की थी। राम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में उन्होने अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के रिमेक से शुरूआत की थी। मगर यह फिल्म उतनी कामयाब नहीं हुई थी। राम चरण आज फिल्म इंडस्ट्री के जाना माना चेहरा है। अभिनेता हैदराबाद बेस्ड एअरलाइन्स ट्रू जेट के मालिक भी हैं, जो गोवा और महाराष्ट्र में अपनी सर्विस देती है। इसके अलावा राम चरण एख पोलो टीम के मालिक भी हैं। बहरहाल अब सबकी नजरें राम चरण की आने वाली फिल्म गेम चेंजर पर टिकी हैं। जिसमें वो कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Kareena Kapoor और Anushka Sharma ने Social Media पर शहरों की तुलना करने पर दिए मजेदार रियक्शन

ताज़ा ख़बरें