‘मां से कभी प्यार नहीं मिला, बचपन में फेंक दिया था…’ Shivani Kumari ने सुनाई आपबीती, नम हुईं घरवालों की आंखें!

शिवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाम कमा कर बिग बॉस तक का सफर तय किया। यदि शिवानी ट्रॉफी जीतती है तो उनके करियर में चार चाँद लग सकते हैं।

जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म का बिग बॉस शुरू हुआ है तभी से आए दिन घर में विवाद देखने को मिलता है। जहां गांव की छोरी शिवानी कुमारी अपने अनोखे अंदाज से तगड़ा खेल खेल रही है तो वही बाकी कंटेस्टेंट भी किसी से पीछे नहीं रहे हैं। इसी बीच शिवानी कुमारी अपने बचपन की स्टोरी सुनाती है और वह काफी इमोशनल भी हो जाती है। इस दौरान शिवानी ने बताया कि उन्हें बचपन में ही फेंक दिया गया था और उन्हें एक बेटी के तौर पर कभी प्यार ही नहीं मिला। तो चलिए जानते हैं शिवानी कुमारी की कहानी…

जल्द ही दुनिया छोड़ गए शिवानी के पिता
जैसा कि, शुरुआत से ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी कुमारी काफी लाइमलाइट लूट रही है। शिवानी कुमारी का विशाल पांडे से अच्छा रिश्ता है। इसी बीच उन्होंने विशाल पांडे को अपने बचपन के दिनों की कहानी बताई। इस दौरान शिवानी कुमारी रोने भी लगती है। शिवानी सबसे पहले अपने एक्टिंग के शौक पर बात करती है। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन में एक्टिंग करना पसंद था और वह फिल्में देखने के बाद अकेले ही एक्टिंग करने की कोशिश करती थी। इस दौरान शिवानी ने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें कभी पढ़ाई करने की इजाजत नहीं दी।

उनकी मां के मुताबिक लड़कियों को केवल घर संभालना आना चाहिए और इसकी वजह से उन्होंने पढ़ाई नहीं की। जब वह छोटी सी थी तभी उनके पिता इस दुनिया से अलविदा हो गए थे। शिवानी की मां एक बेटा चाहती थी लेकिन तभी शिवानी का जन्म हुआ, तीन बेटियां होने के चलते उन्हें कभी भी परिवार से प्यार नहीं मिला।

छलका शिवानी का दर्द
शिवानी कुमारी ने बताया कि, “मुझे वह प्यार ही नहीं मिला जो मिलना चाहिए। जब पैदा हुई तो फेंक दिया और मां ने कहा कि मुझे लड़की नहीं चाहिए। मेरे मुंह से खून आता था मम्मी दवाई नहीं देती थी, कुछ नहीं करती थी। मम्मी ने मुझे प्यार कभी किया ही नहीं। मुझे घर में से प्यार एक परसेंट नहीं मिला।” इतना कहते हुए शिवानी कुमारी रोने लगती है। इस दौरान घरवाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। बता दें, शिवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाम कमा कर बिग बॉस तक का सफर तय किया। यदि शिवानी ट्रॉफी जीतती है तो उनके करियर में चार चाँद लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कई फ्लॉप के बाद Akshay को ‘Sarfira’ से उम्मीद!, जानें सिनेमाघरों के बाद OTT पर कब होगी रिलीज?

Latest Posts

spot_img

you may like