Sana Makbul: होंठों में लगे 121 टांके, दर्द से 9 महीने तक तड़पती रही थी एक्ट्रेस, छलका दर्द!

सना मकबूल कई टीवी शोज में काम कर चुकी है। उन्हें टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के लिए जाना जाता है।

बिग बॉस ओटीटी-3 इन दिनों काफी लाइमलाइट में है, जब से इस रियलिटी शो की शुरुआत हुई है तभी से इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालाँकि कई ऐसे भी है जिनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच पापुलर एक्ट्रेस और कंटेस्टेंट सना मकबूल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से सुनाए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनके होठों पर कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें ठीक होने में करीब 9 महीने का वक्त लगा। इस दौरान एक्ट्रेस रोते हुए भी नजर आई। तो चलिए जानते हैं सनम मकबूल के बारे में

सना का छलका दर्द
एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी जिंदगी में आए हुए बुरे दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि “मैं ‘सना मकबूल, सना मकबूल कैसे बनीं। मेरे साथ बहुत सारी घटनाएं हुई हैं, जिससे मेरी लाइफ बदल गई। पैंडमिक में मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मैं 9 महीने लगातार संघर्ष कर रही थी ताकि उन हर चीजों से बाहर निकल सकूं। मेरे होंठ पर कुत्ते ने काट लिया था। 121 टांके मेरे लिप्स पर लगे थे।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, “आज भी मेरा दिल दुखता है। मैंने इसे ठीक करने के लिए बहुत किया है। लिप्स फिलर्स कराने की कोशिश की। मेरे लिप्स ने स्वीकार करना छोड़ दिया। बस अपनी लाइफ जियो। आपको नहीं पता है कि आपके पास जीने के लिए कितने दिन हैं।” इस दौरान घरवाले सना का हौसला बढ़ाते दिखे। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कौन है सना मकबूल?
वैसे तो इन दिनों सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रही है लेकिन इससे पहले भी सना मकबूल कई टीवी शोज में काम कर चुकी है। उन्हें टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में देखा गया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत किरदार में नजर आई थी।

इसके अलावा उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है-2’ में काम किया जिसमें भी उन्हें अच्छी खासी लाइमलाइट मिली। बता दे सना मकबूल साल 2012 में मिस इंडिया कंपटीशन में भी हिस्सा ले चुकी है जिसमें उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला था। वह करीब 15 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है। सना कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: OTT: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां रिलीज होगी Kalki 2898 AD? इस प्लेटफॉर्म ने ख़रीदे फिल्म के राइट्स!

Latest Posts

spot_img

you may like