इस बच्चे की एक्टिंग से हिल गया था बॉलीवुड, कई हीरो को था करियर खत्म होना का डर, फिर मौत ने लगा लिया गले, पहचाना?

बच्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार है जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। आज भी यह अभिनेता इंडस्ट्री की जान कहे जाते हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सितारों के बचपन की तस्वीर वायरल होती रहती है जिन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अब इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता की तस्वीर चर्चा का विषय है। जहां कई फैंस इस बच्चे को पहली नजर में पहचान गए हैं तो कहीं इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वायरल तस्वीर में नजर आ रहा यह क्यूट सा बच्चा कौन है?

कौन है तस्वीर का बच्चा?
सबसे पहले इस बच्चों को पहचानने के लिए हम आपको थोड़ा सा हिंट देते हैं। दरअसल, बच्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार है जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। आज भी यह अभिनेता इंडस्ट्री की जान कहे जाते हैं। बता दे इन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया लेकिन दुख की बात यह है कि, अब ये अभिनेता इस दुनिया में नहीं है।

दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत है। जी हां.. सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। बता दे शो में वह अपनी गर्लफ्रेंड यानी कि पापुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

फिल्मों में रहा तगड़ा स्टाडम
इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘काय पो छे’, ‘एमएस धोनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में काम करने के दौरान सुशांत को बहुत सफलता हासिल हुई, लेकिन इसी बीच 14 जून 2020 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां.. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके फ्लैट पर पाया गया जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हर तरफ सन्नटा छा गया था।

मुंबई पुलिस ने सुशांत के निधन का कारण सुसाइड बताया था लेकिन अभी तक सुशांत की मौत का असली कारण सामने नहीं आया है। रिपोर्ट की माने तो इस केस में अभी भी जांच जारी है। दिलचस्प बात यह है कि, भले ही सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा ना है लेकिन वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आज भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जाता है और उनके फैंस उनके लिए न्याय मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande: जब Sushant Singh Rajput के इंटिमेट सीन देखकर भड़क गई थी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, घर जाकर फूट फूटकर रोई थी

Latest Posts

spot_img

you may like