इंडस्ट्री की वो हसीना जिसकी ख़ूबसूरती पर फ़िदा था पाकिस्तानी क्रिकेटर, करना चाहता था किडनेप, फिर यूं हुआ प्रेम का अंत!

सोनाली बेंद्रे ने 'सरफरोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'डुप्लीकेट' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सोनाली 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं।

बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोनाली 90s के दौर के एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिनकी खूबसूरती, मासूमियत और उनकी अदायगी पर हर कोई फिदा था। बड़े-बड़े हीरो से लेकर डायरेक्टर और उनके को-एक्टर उनकी खूबसूरती पर फिदा थे। आज भी सोनाली बेंद्रे का जलवा बरकरार है। आज हम आपको बताएंगे सोनाली बेंद्रे से जुड़ा एक ऐसा मामला जिसमें एक मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर उनकी खूबसूरती पर इतना फिदा हो गया था कि एक तरफा प्रेम में उन्हें किडनैप करना चाहता था। तो चलिए जानते हैं सोनाली बेंद्रे से जुड़ी यह पूरी कहानी क्या है..?

90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं सोनाली
दरअसल, जब सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया था। खासकर उनकी मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा ‘सौंदर्य साबुन’ के विज्ञापन से तो उन्हें इतनी सफलता हासिल हुई थी कि आज भी उन्हें इसी एड के लिए खूब प्यार मिलता है। इसी बीच पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि शोएब अख्तर सोनाली बेंद्रे से एक तरफा प्रेम करने लगे थे और उनका प्रेम इतना ज्यादा गहरा हो गया था कि वह सोनाली को किडनैप करना चाहते थे।

नेगेटिव तरीके से लिया गया स्टेटमेंट!
यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में यह कह दिया था कि वह सोनाली बेंद्रे को बहुत पसंद करते हैं और यदि वह चाहे तो उनका अपहरण कर लेंगे। दरअसल उन्होंने यह मजाक मजाक में कह दिया था कि, “वह सोनाली बेंद्रे को प्रपोज करेंगे और सोनाली उन्हें अस्वीकार कर देगी तो वह उनका अपहरण कर लेंगे।” लेकिन यह बात मीडिया में इतनी ज्यादा उछाली गई कि इस नेगेटिव तरीके से देखा गया। हालांकि सोनाली बेंद्रे ने इसे कभी भी गलत नहीं लिया। शोएब का इस तरह का कहना एक्ट्रेस के प्रति केवल प्रेम दिखता है।

अब पिछले दिनों सालों बाद सोनाली बेंद्रे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। सोनाली एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थी जहां पर उन्होंने बताया था कि, यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ इसके बारे में वहा कुछ नहीं जानती। उन दिनों ऐसी झूठी खबरें भी फैलाई दी जाती है इसलिए इस पर उन्होंने अभी भी कोई रिएक्ट नहीं किया। ” बता दे सोनाली बेंद्रे ने ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दिलजले’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: पहले खुद की बेटी, बहनें और फिर 3 जीजा, जब एक-एक कर Govinda के परिवार में हुई 11 मौतें!

Latest Posts

spot_img

you may like