‘ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा..’ जब Aishwarya संग इंटिमेट होने के लिए उत्साहित हो गए थे Ranbir Kapoor!

रणबीर कपूर हमेशा से ही रोमांटिक किरदार में नजर आए हैं। यही वजह है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।

साल 2016 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘ये दिल है मुश्किल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार में नजर आए थे। तीनों की तिकड़ी लोगों को खूब पसंद आई। बता दे इस फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या के बीच कुछ इंटिमेट सीन भी थे जो काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इन सीन को करना इतना भी आसान नहीं था। वहीं रणबीर कपूर तो इस दौरान काफी परेशान हो गए थे।

पहली बार ऐश्वर्या के साथ साझा की स्क्रीन
दरअसल, रणबीर कपूर हमेशा से ही रोमांटिक किरदार में नजर आए हैं। यही वजह है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। जब उन्होंने ‘ये दिल है मुश्किल में’ काम किया था। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ भी इंटिमेट सीन किए थे लेकिन ऐश्वर्या उनसे काफी सीनियर एक्ट्रेस थी और ऐसे में वह रोमांस करते-करते कांप उठे थे। एक इंटरव्यू में खुद रणबीर ने इसका जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि, “ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते समय मैं काफी नर्वस हो गया था। मेरे हाथ कांप रहे थे, मैं उनके गालों पर हाथ नहीं लगा पा रहा था, मुझे बहुत ज्यादा शर्म आ रही थी।”

रणबीर ने आगे बताया कि, “जब वह सीन शूट नहीं कर पा रहे थे तो ऐश्वर्या ने उन्हें टोक दिया था। उन्होंने कहा था कि ये सिर्फ एक्टिंग है और इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। फिर मैंने सोचा ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा तो मैंने मौके पर चौका मार दिया।”

14 की उम्र में पहली बार ऐश्वर्या से मिले थे रणबीर
इस दौरान रणबीर ने इसका भी जिक्र किया था कि, वह साल 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के सेट पर ऐश्वर्या से मिले थे। इस दौरान ऐश्वर्या ने उन्हें बहुत अच्छे से ट्रीट किया था और इसके बाद वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। रणबीर ने बताया कि, “हर कोई मुझे बच्चे की तरह ट्रीट कर रहा था लेकिन ऐश ने मुझे बराबर का दर्जा दिया। हम मिलते थे कभी-कभी फिल्मी पार्टीज फैमिली फंक्शन में। लेकिन मुझे विश्वास है कि अगर मेरी और ऐश्वर्या की और मुलाकातें होती तो हमारी और अच्छी दोस्ती होती, बेहतर कनेक्शन होता।”

ये भी पढ़ें: Hema से Kareena तक जब शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट हुई ये अभिनेत्रियां, Aishwarya को कर दिया गया था फिल्म से बाहर!

Latest Posts

spot_img

you may like