संजय दत्त नहीं बल्कि इस क्रिकेटर की दीवानी थीं Madhuri, इस वजह से नहीं हो पाई शादी!

फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले माधुरी दीक्षित कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। उन्होंने आमिर खान से लेकर सलमान खान जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रही है। एक समय ऐसा था जब माधुरी दीक्षित का नाम मशहूर अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ा। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि माधुरी संजय दत्त से पहले एक मशहूर क्रिकेटर पर फिदा थी और उनसे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। तो चलिए जानते हैं माधुरी दीक्षित की इस अधूरी प्रेम कहानी की दास्तान।

इस क्रिकेटर को चाहती थी माधुरी
फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। उन्होंने आमिर खान से लेकर सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है और उनकी जोड़ी भी हर किसी के साथ पसंद की गई। इसी बीच माधुरी का नाम अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ा। हालांकि एक समय ऐसा था जब माधुरी दीक्षित मशहूर क्रिकेटर अजय जडेजा को पसंद करती थी और यह दोनों शादी भी करना चाहते थे। उन दिनों माधुरी और अजय जडेजा की कई रोमांटिक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि इन दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

क्यों नहीं हो पाई कपल की शादी?
इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह था कि अजय जडेजा उन दोनों एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे जबकि माधुरी दीक्षित एक काम परिवार से थी। दोनों परिवार के बीच रिश्ता ठीक नहीं बैठ रहा था। हालांकि इससे पहले ही अजय जडेजा का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ मैच फिक्सिंग के आरोपों में आ गया। इसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया।

इसके बाद माधुरी और उनका रिश्ता टूट गया। हालाँकि साल 2003 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन पर से बैन हटा दिया था। इसी बीच माधुरी की शादी डॉक्टर श्री राम नेने से हो गई और उन्होंने अमेरिका में अपना घर बसा लिया। बता दे माधुरी के दो बेटे हैं। अब वह भारत लौट चुकी है और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

Latest Posts

spot_img

you may like