शुरु हुई बाबा निराला का दरबार सजाने की तैयारी, जानें कब रिलीज होगा Bobby Deol की सीरीज ‘आश्रम’ का चौथा सीजन?

बॉबी देओल को फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था जिसमें भी उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया। अब वह जल्द ही फिल्म 'कंगुआ' में दिखाई देंगे जो एक साउथ फिल्म है।

OTT की दुनिया में यदि सबसे सफल वेब सीरीज के बारे में बात की जाए तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में ‘आश्रम’ वेब सीरीज का नाम ही आएगा। यह एक ऐसी वेब सीरीज है जिसका न केवल कंटेंट पसंद किया गया बल्कि बॉबी देओल ने अपने किरदार में जान फूंक दी। इस वेब सीरीज के तीन पार्ट बनाए गए और तीनों ही सफल हुए। अब फैंस इसके चौथे सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब चौथे सीजन को लेकर क्या अपडेट सामने आई?

बाबा निराला बनाकर छाए बॉबी
दरअसल, आश्रम वेब सीरीज का पहला पार्ट बहुत ही सक्सेसफुल हुआ था। सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया और उन्होंने इस किरदार के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल की। यूं कहे कि बॉबी देओल का इसके साथ कमबैक हुआ और वह थी जबरदस्त हुआ। पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को लाया गया जिसे भी अच्छी खासी सफलता हाथ लगी।

इसके बाद इसके तीसरे पार्ट को भी सफलता मिली। अब ऐसे में फैंस इसके चौथा पार्ट पर नजर बिछाए हुए बैठे थे। पिछले दिनों आश्रम-4 का टीजर जारी कर दिया गया था। हालाँकि इसके रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई थी। लेकिन अब चंदन राय संयाल ने बताया कि यह फिल्म कब रिलीज की जा सकती है।

कब रिलीज होगा चौथा सीजन?
एक्टर ने कहा कि, “चौथे सीजन के सिर्फ कुछ ही हिससे की शूटिंग बची रह गई है। ऐसे में इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है।” यानी की साफ शब्दों में कहा जाए तो दिसंबर में यह वेब सीरीज रिलीज हो सकती है। हाल ही में बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था जिसमें भी उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया। नेगेटिव रोल के माध्यम से बॉबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब वह जल्द ही फिल्म ‘कंगुआ’ में दिखाई देंगे जो एक साउथ फिल्म है।

ये भी पढ़ें: मर्दानी से हिचकी तक, Rani Mukerji के है दीवाने तो OTT पर जरुर देखें उनकी ये दमदार फ़िल्में, नहीं होगी बोरियत!

Latest Posts

spot_img

you may like