एक्ट्रेस बनने के खातिर घर से भागी, शादीशुदा 2 हीरो से इश्क, झेले आरोप, आसान नहीं कंगना का क्वीन बनने का सफर!

कंगना को सबसे पहले साल 2006 में आई 'गैंगस्टर' में काम करने का मौका मिला। पहली फिल्म से कंगना यह साबित करने में कामयाब रही कि वह आगे चलकर बड़ी एक्ट्रेस बनेगी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को भला कौन नहीं जानता? कंगना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और वर्तमान में वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में से एक है। कंगना फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती है, इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया और अपनी मेहनत के बलबूते पर वह एक बड़ा सितारा बनकर उभरी। बता दें, 18 सालों से कम कर रही कंगना रनौत आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुनी बातें…

एक्ट्रेस बनने के लिए घर छोड़ा
23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जन्मी कंगना ने एक्ट्रेस बनने के लिए काफी संघर्ष का सामना किया है। जब वह छोटी थी तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस बनेगी। इसके चलते उन्होंने घर छोड़ दिया और 12वीं में फेल हो गई। इसके बाद वह मुंबई आई जहां पर उन्होंने काम के लिए दर-दर ठोके खाई। बता दे कंगना को सबसे पहले साल 2006 में आई ‘गैंगस्टर’ में काम करने का मौका मिला। पहली फिल्म से कंगना यह साबित करने में कामयाब रही कि वह आगे चलकर बड़ी एक्ट्रेस बनेगी। दरअसल, उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।

आदित्य और ऋतिक संग रहा अफेयर
इसके बाद कंगना ने ऐसे-ऐसे किरदार निभाए। जो महिला प्रधान रहे हैं जिसके माध्यम से कंगना को बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्हें सबसे पहले फिल्म ‘फैशन’ के लिए नेशनल अवार्ड मिला। उसके बाद ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘क्वीन’ के लिए भी नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के दौरान कंगना का नाम मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा जो शादीशुदा थे, हालांकि किसी कारणवश जल्दी ही उनका रिश्ता टूट गया।

इसके बाद मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ कंगना का अफेयर खूब सुर्ख़ियों में रहा। इन दिनों ऋतिक शादीशुदा थे और दो बच्चों के बाप भी बन चुके थे। इसके बावजूद कंगना और ऋतिक का अफेयर खूब सुर्ख़ियों में रहा। हालाँकि ब्रेकअप होने के बाद इन दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए।

वहीं कंगना कई बार ऋतिक संग अपने रिश्ते के बारे में बोल चुकी है। इस दौरान कंगना पर कई तरह के आरोप लगाए गए, हालांकि उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ इन सब आलोचना का सामना किया। वर्तमान में कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में से एक है जो हाईएस्ट पैड अभिनेत्री है।

ये भी पढ़ें: जब नशे में धुत Hrithik ने सरेआम Kangana संग किया था लिपलॉक, देखती रह गई थी पत्नी सुजैन!

Latest Posts

spot_img

you may like