अंबानी परिवार की शादी से करोड़ों रुपए ले उड़ी विदेशी सिंगर Rihanna!

रिहाना जब अपने घर के लिए निकल रही थी तब वह अपने हाथों में एक 'थैंक यू' का बोर्ड लिए हुए नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ की।

भारत के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। कारोबारी की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सेलिब्रिटी ने शिरकत की। इसके अलावा विदेशी मेहमानों का भी जलवा रहा। इन सब के बीच में मशहूर सिंगर रिहाना ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सिंगर के नाम की खलबली बची हुई है। इतना ही नहीं बल्कि इनका बेहतरीन डांस देश में तहलका मचा गया है। अब इन सब के बीच में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिहाना ने भारत आने के लिए और अंबानी परिवार की शादी में नाचने-गाने के लिए आखिरी कितने रुपए चार्ज किए हैं? तो चलिए जानते हैं रिहाना की फीस..

रिहाना की परफॉर्मेंस पर झूम उठा अंबानी परिवार
सबसे पहले हम आपको बता दें कि, रिहाना दुनिया की मशहूर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट है जिनके फैंस न केवल भारत में है बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलते हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना को इनवाइट किया गया जहां पर वह जमकर झूमती नजर आई। इस दौरान रिहाना और अंबानी परिवार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनंत और उनकी मां नीता अंबानी डांस करती हुई नजर आ रही है।

रिहाना को कितनी मिली फ़ीस?
बात की जाए रिहाना की फीस के बारे में तो रिहाना को महज एक रात की परफॉर्मेंस के लिए 66 से 76 करोड रुपए दिए हैं। इसके अलावा अंबानी परिवार की तरफ से भी रिहाना के स्वागत और सिक्योरिटी में कोई कमी नहीं आई। शुक्रवार की रात जब रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता तो उनके ऊपर पानी की तरह पैसा बहाया गया। इस दौरान रिहाना ने सुपरहिट गाने ‘वाइल्ड थिंग्स’, ‘डायमंड’ पर परफॉर्मेंस किया जिस पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी जमकर झूमते नजर आए।

भारत आकर खुश हुईं रिहाना
बता दें अब रिहाना अपने देश के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर भी उन्हें खास सिक्योरिटी के बीच देखा गया था। रिहाना जब अपने घर के लिए निकल रही थी तब वह अपने हाथों में एक ‘थैंक यू’ का बोर्ड लिए हुए नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। रिहाना ने बताया कि, वह पहली बार भारत आई थी, उन्हें भारत आकर बहुत अच्छा लगा। वह दोबारा भारत आना चाहती है।

ये भी पढ़ें: अंबानी पार्टी में सूट-बूट पहनकर पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, लेकिन Aamir का लुक देख खिसियाए लोग, उड़ा मजाक!

Latest Posts

spot_img

you may like