पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटर शोएब मलिक और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का रिश्ता काफी लंबे समय से सुर्खियों में चल रहा था। पिछले दिनों लगातार ये चर्चा हो रही थी कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्दी ही तलाक ले सकते हैं, लेकिन इसी बीच शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर हर किसी को हैरान कर दिया। जैसे ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की तो लोग दंग रह गए। जहां कई लोग शोएब मलिक को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं तो सानिया मिर्जा को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह शोएब मलिक का तीसरा निकाह है, ऐसे में लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। शोएब मलिक ने जिस हसीना से शादी की है वह बहुत ही खूबसूरत है। यही वजह है कि लोग शोएब मलिक की तीसरी बीवी के बारे में भी जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बताएंगे कि आखिर शोएब मलिक ने जिस हसीना से शादी की है वह कौन है?
क्रिकेटर ने छोड़ दिए बीवी-बच्चे
बता दें, शोएब मलिक ने 20 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें साझा की। हालांकि, शोएब के परिवार से एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ और ना ही उन्होंने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर की है। सोशल मीडिया पर शोएब को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है लेकिन इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते के टूटने की खबर आती रही थी। हालांकि अब शोएब मलिक और सानिया मिर्जा पूरी तरह अलग हो चुके हैं। सानिया से पहले भी शोएब ने आयेशा सिद्द्की नाम की लड़की से शादी की थी। इसके बावजूद सानिया ने उनसे शादी रचा ली। लेकिन सानिया और शोएब का ये रिश्ता भी टूट गया और क्रिकेटर ने अब तीसरी शादी कर ली।
कौन हैं सना जावेद?
ऐसे में सवाल पैदा हो गए कि आखिर सना जावेद कौन है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, सना जावेद मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस है जिन्होंने कई शो में काम किया है। उन्होंने साल 2012 में सीरियल ‘शहर ए जात’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘डंक’, ‘डर खुदा से’, ‘प्यारे अफजल’, ‘काला डोरिया’, ‘रुसवाई’, ‘रोमियो वेड्स हीर’ जैसे पापुलर शोज में काम किया। बता दे इन दिनों वह ‘सुकून’ में नजर आ रही है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और वह बहुत ही खूबसूरत दिखती है। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
ये भी पढ़ें: ‘राम’ के किरदार से नुकसान हुए..’ Arun Govil ने पहली बार उगेला सच, सुनाए ‘रामायण’ के अनसुने किस्से!

