‘Hanuman-2’ से बाहर हुए तेजा सज्जा! ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद निर्देशक ने चुना नया चेहरा

'हनुमान' 12 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी और अब तक यह फिल्म धमाका किए हुए हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के रूप में 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

इन दोनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। पहले ही दिन से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और फिल्म की कहानी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘मेरी क्रिसमस’ और साउथ की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारियां सामने आ रही है जिसमें यह भी कहा जा रहा है कि, फिल्म के दूसरे पार्ट की भी तैयारी की जा चुकी है। लेकिन दूसरे पार्ट के लिए एक नए चेहरे को सामने लाया जाएगा। तो आईए जानते हैं हनुमान-2 में कौन सा सुपरस्टार दर्शकों का मनोरंजन करता दिखाई देगा?

100 करोड़ी बनी हनुमान
सबसे पहले बताना चाहेंगे कि, फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी और अब तक यह फिल्म धमाका किए हुए हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के रूप में 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म के शोज तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता तेजा की भी काफी तारीफ की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान 2 के दूसरे पार्ट में साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा दिखाई देगा। इतना ही नहीं फिल्म का नया नाम भी फाइनल कर लिया गया है।

नए नाम से रिलीज होगा दूसरा पार्ट
रिपोर्ट की माने तो सीक्वल का नाम ‘जय हनुमान’ होगा जिसके तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा फिल्म की कास्टिंग भी शुरू हो चुकी है। कह जा रहा है कि, मेकर्स इस फिल्म में किसी और को नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रामचरण को मुख्य किरदार में लेने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता श्रीराम की किरदार पर आधारित सुपरहीरो के किरदार में दिखाई देंगे। जैसे ही अभिनेता का नाम फाइनल हुआ तो फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। जहां कई लोग रामचरण को स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार है तो कई लोग निराश भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म से बाहर हुए तेजा
दरअसल, तेजा सज्जा ने इस फिल्म में बहुत ही बेहतरीन काम किया है और उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में तेजा सज्जा के चाहने वालों का कहना है कि, फिल्म के दूसरे पार्ट में भी वही मुख्य किरदार में होंगे, हालांकि ना तो अभी तक तेजा सज्जा, रामचरण और निर्देशक की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें वायरल हो चुकी है। हालांकि इसमें सच्चाई क्या है यह केवल निर्देशक ही बता सकते हैं।

बात की जाए रामचरण के बारे में तो उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं वह फिल्म में श्रीराम की झलक में भी नजर आए थे और उनके इस लुक को खूब पसंद किया गया था। यही वजह है कि रामचरण के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Salman and Sanjay: जब संजय दत्त ने एक झटके में उतार दिया था सलमान खान का नशा, पीटने के लिए पहुंच गए थे घर

Latest Posts

spot_img

you may like