बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में शादी रचाई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ बेहद सिंपल शादी की थी जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, लेकिन इसी बीच इरा खान की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आ गई जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
पति की बाँहों में इंजॉय करती दिखीं इरा
दरअसल, इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।इसी बीच जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई तो इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच इरा खान ने अपने पति नूपुर, परिवार और अपने कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में इरा खान एंजॉय करते हुए नजर आ रही है, लेकिन उनकी एक तस्वीर देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।
वायरल हो इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इरा खान लेटे हुए दोस्त के साथ आराम करती दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने आंखों पर मास्क भी पहना हुआ था। इसके अलावा दूसरी तस्वीरों में वह अपनी मां रीना दत्ता के साथ नजर आ रही है, वहीं कुछ तस्वीर में वह अपने पति नूपुर के साथ मस्ती वाले मूड में दिखाई दी।लेकिन इन सब के बीच में इरा खान की एक ऐसी तस्वीर थी जिसमें वह सिगरेट मुंह में पकड़े दिखाई दी। हालांकि यह सिगरेट जल नहीं रही थी लेकिन इसके बावजूद यूजर्स को उनकी यह तस्वीर पसंद नहीं आई और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इरा खान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, “यह फोटो अच्छी नहीं है।” एक ने लिखा कि, “आमिर खान की बेटी होकर ऐसी तस्वीर साझा करते हुए सिगरेट का प्रचार कर रही हों।” एक अन्य ने लिखा कि, “लोग आपको अच्छी आदतों के लिए फॉलो करते हैं और आप ही अपनी छवि खराब कर रही हैं।” इसके अलावा भी यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
कपल का हुआ था ग्रैंड रिसेप्शन
बात की जाए कपल की शादी के बारे में तो इन्होंने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। इसके बाद इन्होंने उदयपुर में शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। बता दें, इरा और नूपुर लॉकडाउन के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इरा जब डिप्रेशन में थी तब नूपुर ने उनका काफी साथ दिया था जिसके बाद यह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर इन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया।
ये भी पढ़ें: पिता Aamir के सामने लिपलॉक करते दिखे Ira-Nupur, तस्वीरें देख खुश हुए फैंस तो कुछ ने किया ट्रोल

