रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड दुनिया में अपनी एक धाक जमा चुकी है। शानदार अभिनय और अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और लोग उन्हें ‘नेशनल क्रश’ के नाम से भी जानते हैं। रश्मिका शुरुआत से ही अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही है। अब इन दिनों रश्मिका को लेकर चर्चा हो रही है कि, वह जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर लेगी। बता दें, इससे पहले भी रश्मिका का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका के अफेयर..
19 की उम्र में एक्ट्रेस ने कर ली थी सगाई
बता दें, रश्मिका मंदाना ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तभी उन्होंने एक अभिनेता के साथ सगाई कर ली थी। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने 19 साल की उम्र में अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। इन दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में था, लेकिन किसी कारणवश इन दोनों का रिश्ता टूट गया। रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी और इसी फिल्म में वह पहली बार रक्षित शेट्टी के साथ नजर आई थी। फिल्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदकियां बढी और फिर इन्होंने एक दूसरे से सगाई कर ली, लेकिन सगाई के चंद दिनों बाद ही इनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।
इसके बाद रश्मिका ने रक्षित शेट्टी के साथ अपना रिश्ता तोड़ते हुए पोस्ट साझा किया कि, “ये प्यार नहीं है। प्यार परफेक्ट होता है। हम लोग परफेक्ट नहीं हैं। हमारे अंदर कई सारी कमियां हैं। मगर हम दोनों अलग-अलग हैं। हम कभी एक आत्मा नहीं बन पाए। हम लोगों ने एक दूसरे को तलाशा और कई सारी चीजें सीखीं। मैंने तुमसे जो कुछ भी सीखा है,उसे मैं किसी ओर से नहीं सीख पाऊंगी।” इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के फैंस का दिल टूट गया था।
श्रीनिवास संग लूटी महफ़िल
रक्षित शेट्टी से अलग होने के बाद रश्मिका का नाम मशहूर अभिनेता बेलाकोंडा साई श्रीनिवास के साथ जुड़ा। दरअसल, रश्मिका और श्रीनिवास को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी और उनकी बढ़ती नजदीकियों को देखने के बाद ही यह कयास लगाए गए थे कि यह दोनों एक दूसरे के इश्क में है। हालांकि इस रिश्ते पर ना तो कभी श्रीनिवास ने कुछ कहा और ना ही रश्मिका ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
विजय थलापति संग जुड़ा नाम
इसके बाद रश्मिका का नाम मशहूर एक्टर विजय थलापति के साथ भी जुड़ा। पिछले दिनों लगातार ही चर्चा होती रही है कि रश्मिका, विजय देवरकोंडा नहीं बल्कि विजय थलापति को डेट कर रही है। हालांकि इस दौरान विजय थलापति शादीशुदा थे। इसके बाद ये खुलासा हुआ कि रश्मिका उन्हें डेट नहीं कर रही बल्कि विजय थलापति उनके क्रश रहे हैं। वहीं विजय थलापति ने इस मामले में कुछ कहना सही नहीं समझा।
फरवरी में दोबारा होगी एक्ट्रेस की सगाई
अब इन दिनों रश्मिका और विजय देवरकोंडा के प्यार के खूब चर्चे हैं। हालांकि इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब चर्चा हो रही कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा फरवरी में सगाई कर लेंगे। बता दें, इस जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। न केवल सुनहरे पर्दे पर इन दोनों को प्यार मिला बल्कि निजी जिंदगी में भी फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
ये भी पढ़ें: जल्द ही विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेगी Rashmika? सगाई की डेट फिक्स!

