Prateik Babbar On Drug Addiction, Failed Marriage And Suicidal Thoughts: बॉलीवुड के एक्टर प्रतीक बब्बर ने पहली बार अपनी निजी जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें ड्रग्स लेने की एक बुरी लत गई थी, जिससे वे बड़ी मुश्किल बाहर निकल पाए थे। इसके अलावा प्रतीक ने यह भी बताया कि उनके जीवन में एक ऐसा दौर आ गया था, जब वे सुसाइड करने के बारे में सोच रहे थे।
प्रतीक बब्बर ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताचीत करते हुए कहा कि, ‘’किसी भी चीज की लत लगाना एक बीमारी है। मैंने अपने आप को बिल्कुल खो दिया था। मैं काफी बुरी हालत में रहता था, मुझसे कोई बात भी नहीं कर पाता था। मैं हमेशा नशे में रहता था। इसलिए उन्होंने (घर वालों ने) मुझे रिहैब सेंटर भेजा। मैं उस वक्त सिर्फ 18 साल का ही था, मैं डरा हुआ था और मैं सुसाइड करने के बारे में सोच रहा था।’’
हालांकि, उनकी यह लत छूटी, लेकिन जब उनकी फिल्म ‘एक दीवाना था’ फ्लॉप हुई तो वे एक बार फिर से शराब और ड्रग्स में खो गए। इसके कारण से प्रतीक के हाथ से कई बड़े मौके भी छूटे। प्रतीक ने कहा कि उनके साथ उस वक्त कोई काम नहीं करना चाह रहा था और उनके हाथ से केई बड़े मौके भी छूटे। हालांकि, प्रतीक ने अपने आप को फिर संभाला और काम करना शुरू किया। प्रतीक ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए पहले सिलेक्ट कर लिया गया था, लेकिन उनकी मैनेजर की गलती की वजह से वे फिल्म उनके हाथ से निकल गई, जिसका उन्हें आज भी बड़ा पछतावा होता है।
प्रतीक ने सान्या सागर के साथ अपनी पहली शादी के टूटने पर भी अपने विचार रखे हैं। प्रतीक ने कहा कि, ‘’मैंने सभी गलत कारणों से शादी की। हमने सोचा कि हम अपने रास्ते में प्यार का पता लगा लेंगे। लेकिन यह उस तरह काम नहीं करता. आपको पहले सब कुछ पता लगाना होगा। भावनात्मक कुंठाओं के कारण गलत विकल्प और निर्णय लिए गए। मुझे अपनी शादी में धोखा महसूस हुआ।’’
ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के बाद Shreyas Talpade की हालत है अब ऐसी, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

