Ranbir Kapoor की Animal को यूजर्स ने बताया मुस्लिम और ईसाई विरोधी फिल्म, बोले यह सब जानबूझकर किया गया है

Users Says Ranbir Kapoor Animal Is Anti Muslim And Anti Christian: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही और फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। लेकिन यह फिल्म अभी भी काफी विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को पहले टॉजिक मैस्क्युलिनिटी और वायलेंस के लिए ट्रोल किया गया था, अब यूजर्स इस फिल्म में धर्म-विरोधी चीजें भी ढूंढ रहे हैं। ट्विटर (X)  पर यूजर्स ट्वीट कर-कर इस फिल्म को मुस्लिम और ईसाई विरोधी फिल्म बता रहे हैं। 

एक यूजर ने ट्विटर (X)  पर ट्वीट करते हुए इस फिल्म को मुस्लिम और ईसाई विरोधी बताते हुए लिखा कि, ‘’एनिमल हिंदू समर्थक और मुस्लिम विरोधी, ईसाई विरोधी संदर्भों से भरी हुई है। उन्हें पता था कि उनके द्वारा क्या किया जा रहा है।’’एक यूजर ने इस ट्वीट पर सहमति जताते हुए कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अब इससे निपटें! (सूत्रों के मुताबिक) संदीप कट्टर दक्षिणपंथी हैं। फिल्म में वह चर्च का सीन एक उदाहरण है।’’

इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हिंदुओं को इस फिल्म से ज्यादा  मंत्रमुग्ध नहीं होना चाहिए। मैं यह स्वीकार करने में असफल हूं कि बॉलीवुड समर्थक हिंदू पैदा कर सकता है। हो सकता है कि यह फिल्म सिर्फ एक तरह का चारा हो, क्योंकि रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका निभानी है, रणबीर कपूर के साथ अतीत में बीफ विवाद भी हुआ था।’’ हालांकि, अभी तक फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इन ट्वीट्स पर किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

हालांकि, फिल्म में तो ऐसा कुछ देखने नहीं मिला है। फिल्म में सभी धर्मों का सम्मान दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर ने एक सिक्ख का किरदार निभाया है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। फिल्म में रणबीर एक सिक्ख होकर हवन भी करते हैं और चर्च में भी जाते हैं, तो इस हिसाब से फिल्म में कहीं भी किसी धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं की गई है। बता दें कि, एनिमल ने पिछले पांच दिनों में वर्ल्वडवाइड लेवल पर 400 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: SRK की मैनेजर Pooja Dadlani की धमकियों के बाद Dunki के ट्रेलर रिव्यू हुए पॉजिटिव, इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like