Tejasswi Prakash ने खरीदा इतना महंगा ब्रेसलेट Karan Kundrra ने रेंज रोवर से की तुलना 

Tejasswi Prakash Bought Expensive Bracelet; Karan Kundrra Compared It With Range Rover: टीवी जगत की जाने माने अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ दुबई घूमने गईं थी, इसी ट्रिप के दौरान अभिनेत्री ने एक काफी महंगा लव ब्रेसलेट खरीदा जो वे काफी दिनों से खरीदना चाहती थी। तेजस्वी ने हाल ही में एक व्लॉग साझा किया ,जिसमें उन्होंने इस लव ब्रेसलेट की खरीदरी दिखाई। 

तेजस्वी ने अपने व्लॉग की शुरुआत करते हुए कहा  कि, ”मैं हमेशा से एक लव ब्रेसलेट खरीदना चाहती थी और आज मैं इसे फाइनली खरीदने वाली हूं। मैं खरीदने को लेकर काफी उत्साहित हूं।” तेजस्वी ने ज्वेलरी ब्रांड  कार्टियर के स्टोर से एक लव ब्रेसलेट और नेल ब्रेसलेट खरीदा। 

तेजस्वी ने कहा कि, मेरे पास कुछ ही पैसे थे और मैं सोच रही थी कि मैं सिर्फ एक पतला लव ब्रेसलेट खरीदूंगी। मैं नेल ब्रेसलेट भी खरीदना चाहती थी और मैंने सोचा था कि जब मेरे पास पैसे होंगे तो मैं इसे अपनी  अगली ट्रिप में खरीदूंगी। लेकिन मुझे एक लव ब्रेसलेट और नेल ब्रेसलेट दोनों ही मिल गए, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन ये मेरे बजट में आ रहे हैं। मुझे लगता है कि यह अच्छा लग रहा है क्योंकि अब मेरे हाथ में दो चीजें हैं। यह करण का आइडिया था। मुझे लगया है कि मुझे इसे इसी तरह पहनना होगा। 

इसी बीच करण ने इन दोनों ब्रेसलेट की तुलना रेंज रोवर से करते हुए कहा  कि, ‘’थोड़े नहीं बहुत पैसे हैं तेरे पास। यह बेसिकिली तूने अपने लिए रेंज रोवर ले ली।’’      ब्रेसलेट खरदीने के बाद तेजस्वी काफी उत्साहित हो गई और उन्होंने कहा कि, ”मैं बहुत खुश हूं। यह कब से खरीदना चाहती थी। मुझे अपने ऊपर गर्व हो रहा है। करण क्या तुम्हें मुझपर पर गर्व है?” करण ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि, ”बहुत ज्यादा गर्व है तुमपर।”

तेजस्वी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार सीरियल ‘नागिन’ में नजर आईं थी। वहीं करण कुंद्रा इस वक्त ‘टेम्पटेशन आईलैंड इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:   Bigg Boss के नैरेटर Vijay Vikram Singh को शो की वजह से मिलती हैं धमकियां, बोले मुझे भी नहीं पता बिग बॉस कौन है 

Latest Posts

spot_img

you may like