Spoiler Alert: Animal के सीक्वल का नाम है Animal Park, सीक्वल में होंगे  दो Ranbir Kapoor 

Spoiler Alert  Animal 2 is  Animal Park  Ranbir Kapoors in Double Role: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म का सीक्वल भी कंफर्म हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में इंडिया को बताया  था कि वे एनिमल 2 को बना सकते हैं, लेकिन फिल्म एनिमल के पोस्ट क्रेडिट सीन में अब यह बात कंफर्म हो गई है कि फिल्म का सीक्वल बनेगा। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में रणबीर कपूर काफी छोटे बालों में  खून से लथपथ नजर आते हैं, जिसपर लिखा होता है ‘एनिमल पार्क’ विजिट सून। तो इससे साफ होता है कि अब एनिमल 2 भी आयेगी। 

ईटाइम्स के अनुसार पोस्ट क्रेडिट सीन में यह दिखाया गया है कि बॉबी देओल ने रणबीर कपूर का एक क्लोन बनाया है,  जिससे अब रणबीर कपूर (रणविजय सिंह) को लड़ना होगा। एनिमल से रणबीर कपूर का यह पोस्ट क्रेडिट सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ट्विटर पर इस पोस्ट क्रेडिट सीन को साझा कर रहे हैं। अब सीक्वल में रणबीर वर्सेज रणबीर की टक्कर देखना काफी मजेदार होगा। 

बता दें कि, फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर ने काफी इंटेंस किरदार निभाया है। फिल्म में बॉबी का किरदार भी काफी रहस्मयी है। इस फिल्म में रणबीर को बॉबी काफी टक्कर देते हुए नजर आए हैं। बॉबी और रणबीर के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर का किरदरा दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में फैमिली ड्रामा, इमोशन, फाइट सीन्स और खतरनाक एक्शन सीन्स भी देखने को मिले हैं। इस फिल्म ने साउथ और नॉर्थ इंडिया दोनों में ही काफी अच्छी ओपनिंग ली है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो यह फिल्म आज ओपनिंग डे पर, 50 करोड़ रुपए का आंकडा पार कर सकती है। इसके अलावा पहले वीक में आराम से 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal से कुछ जबरदस्त सीन्स सोशल मीडिया पर हुए लीक

Latest Posts

spot_img

you may like