Ranbir Kapoor ने कहा Animal ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को आखिर तक बांध कर रखेगी, बोले इस फिल्म में मेरा किरदार काफी कठोर  है, लेकिन उसमें….

Ranbir Kapoor says Animal  will keep  audience engaged till  end: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं, उन्होंने बताया है कि एनिमल एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। रणबीर ने कहा इस फिल्म की स्टोरी काफी इंटेंस है और फिल्म उनका किरदार संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्में-कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी के कैरेक्टर्स जैसा ही है, लेकिन इन दोनों कैरेक्टर्स से थोड़ा अलग है। 

रणबीर कपूर ने हाल ही में  Variety को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म एनिमल में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’एनिमल में मेरे किरदार में कुछ ऐसे गुण हैं जो आमतौर पर संदीप रेड्डी वांगा के पिछले फिल्मों के हीरो से जुड़े हैं। मेरा किरदार ऐसा है जो वास्तव में कुछ पहलुओं में टफ और समझौता न करने वाला है। लेकिन कुछ ऐसे गुण भी हैं जो उसे थोड़ा अलग करते हैं। मेरा किरदार काफी कठोर है, लेकिन उसमें कुछ मानवीय पक्ष भी है।’’

इसके अलावा रणबीर ने कहा कि एनिमल ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। रणबीर ने कहा कि, “एनिमल एक मनोरंजक और गहन फिल्म है जो मानवीय भावनाओं और रिश्तों की गहराई को उजागर करती है। यह जीवन की जटिलताओं और हमारे द्वारा चुने गए विकल्पों  के परिणामों को बताती है। यह एक ऐसी कहानी  है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखती है।”

बता दें कि, एनिमल एक गैंगस्टर फैमिली-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तीन भाईयों की कहानी दिखाई जायेगी। फिल्म में बॉबी देओल और बब्लू पृथ्वीराज विलेन का रोल निभा रहे हैं, जोकि रणबीर कपूर की फैमिली को खत्म करना चाहते हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल का किरदार काफी खतरनाक बताया जा रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी एक नरभक्षी है, जो इंसानों को मारकर उनका मांस खाता है। यह फिल्म 01 दिसबंर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Rajkumar Santoshi ने बोला Sunny Deol के टैलेंट को इंडस्ट्री ने सराह नहीं है, सनी की आंखों में आए आंसू,  बोले मैंने हार नहीं मानी और अपने पिता..

Latest Posts

spot_img

you may like