R Madhavan ने बताया कि वो Juhi Chawla के साथ शादी करना चाहते थे, बोले उस समय मेरा सिर्फ यही लक्ष्य था

R Madhavan Wanted To Marry Juhi Chawla: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आर माधवन जोकि पिछले 25 सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए है, उन्होंने इन बीते सालों में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है। इसी बीच आर माधवन ने बताया है कि वे शुरुआत में बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस जूही चावला से शादी करना चाहते थे और उस वक्त उनके जीवन का सिर्फ यही एक लक्ष्य था।

आर माधवन ने हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया पर अपनी सीरीज ‘द रेलवे मेन’ पर बातचीत करते वक्त इस बात का खुलासा किया है। इस बातचीत के दौरान जूही चावला समेत ‘द रेलवे मेन’ की पूरी कास्ट मौजूद थी। इस बातचीत के दौरान जूही चावला ने इस सीरीज का हिस्सा होने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’यह किरदार काफी मजबूत और सशक्त था, तो मैंने इस सीरीज में काम करने के के लिए हां बोल दिया।’’ इसी पर आर माधवन ने भी जवाब देते हुए कहा कि, ‘’अच्छा किया आपने इस सीरीज के लिए हां बोल दिया। मैं आपको बता दूं कि और मैं सबके सामने इस बात का खुलासा करना चाहता हूं कि जब मैंने ‘कयामत से कयामत’ देखी थी, तब मैंने मां से कहा था कि मुझे जूही जी से शादी करनी है। हां और उस समय मेरा यही लक्ष्य था कि यार जूही चावला जी से शादी करनी है।’’ माधवन के इस बात को सुनकर जूही जोर-जोर से हंसने लगी। 

आर माधवन ने आगे इस सीरीज में जूही के काम करने पर कहा कि, ‘’चलो रियल में तो हुआ नहीं, लेकिन रील में ही सही। और हम रूके हुए थे कि हमें जूही जी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन पहली बार हुआ है कि मैं कास्ट हो चुका हूं और एक्ट भी कर चुका हूं, जबकि मेरी हीरोइन कास्ट ही नहीं हुई है। तो इनकी कास्टिंग मेरी शूटिंग के बाद हुई थी। तो सही में हम साथ में काम नहीं कर पाए।’’

बता दें कि, ‘द रेलवे मेन’ सीरीज को  शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। यह सीरीज साल 1984 में भोपाल में घटी त्रासदी पर आधारित है। 

ये भी पढ़ें: जब Mahesh Bhatt ने एक गंभीर फिल्म में Helen को एक इमोशनल रोल में कास्ट कर लिया,  कोरियोग्राफर  ने महेश को बोला था पागल 

Latest Posts

spot_img

you may like