Dharmendra ने बेटे Bobby Deol को बोलीं ऐसा बात जिससे बॉबी रो पड़े, धर्मेन्द्र ने कहा बॉबी को सबसे ज्यादा प्यार दिया है हमने

Dharmendra words made Bobby Deol cry: बॉबी देओल और सनी देओल हाल ही ‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आए, जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मी करियर से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया है। इसी शो में धर्मेन्द्र का अपने बेटों-सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर एक वीडियो मैसेज भी दिखाया गया, जिससे सुनने के बाद सनी और बॉबी दोनों ही भावुक हो गए। इस मैसेज को सुनते वक्त बॉबी की आंखों में आंसू भी आ गए। 

धर्मेन्द्र ने बॉबी के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’बॉबी सबका लाड़ला था। हमेशा छोटा बच्चा जो है ना, उससे हर कोई प्यार करता है। पर वो कहता है कि आप सनी को ज्यादा प्यार करते हैं वे और मुझसे नहीं। हला के मैं उससे प्यार करता हूँ। हम सब उससे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। दोनों बेहद इमोशनल हैं।  बॉबी कुछ बातें छुपा जाता है, सनी का पता चल जाता है। बॉबी थोड़ा सा चालू है, बताता नहीं। मैं उससे ज्यादा करता था, कभी सुट्टा, कभी  शराब पीना। मैं उसे शराब न पीने के लिए नहीं  मना कर सकता, क्योंकि मैं खुद ऐसा करता था, लेकिन फिर भी मैं कहता हूं।’’ धर्मेन्द्र की यही बात सुनकर बॉबी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। 

इसके अलावा धर्मेन्द्र ने अपने दोनों बेटों की तारीफ भी की है। धर्मेन्द्र ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि, “सनी, बॉबी, मेरे बेटों, मुझे तुम पर गर्व है। आप नेक भी हैं, अच्छे भी हैं। और इस इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव भी समझ आ गए हैं। तो, चलते रहो. ये उतार-चढ़ाव तो आते हैं। बाप तो है हाय, बोर कर देता है, पर ये उसका हक है। हक के तौर पर आप लोगों के ये कह रहा हूं, शुभकामनाएं।’’ धर्मेन्द्र की यह बातें सुनकर सनी देओल भी काफी भावुक हो गए है। 

सनी देओल और बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सनी अब ‘लाहौर 1947’, ‘बाप’ और ‘सूर्या’ जैसी फिल्मों में नजर आयेंगे। इसके अलावा बॉबी देओल अब ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Bobby Deol ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उसने पूछा था कि फिल्म का हीरो तुम्हारे साथ काम करना चाहता है कि नहीं, बोले  Red Chillies ने मुझे हमेशा अच्छा काम दिया है

Latest Posts

spot_img

you may like