Kiran Karmarkar ने अपनी एक्स-वाइफ Rinku  Karmarkar के बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने पर बोला, बिग बॉस के अलावा और भी तरीके हैं पैसे कमाने के 

Kiran Karmarkar On Bigg Boss 17: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता किरण करमरकर जिनकी एक्स वाइफ रिंकू करमकर इस समय बिग बॉस 17 की प्रतिभागी है, उन्होंने बिग बॉस पर अपने विचार रखे हैं। किरण ने बताया है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है कि उनकी एक्स-वाइफ इस शो में हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, किरण का मानना है कि बिग बॉस के अलावा भी कई और तरीके हैं, जिससे पैसे कमाए जा सकते हैं। 

किरण ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस 17 पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’मैं इस का हिस्सा नहीं होना चाहता। एक घर में बंद होकर दूसरों से लड़कर, के अलावा भी कई तरीके हैं जिससे पैसे कमाएं जा सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि जब एक्टर्स कहते हैं कि वे इस शो को कई दिनों से देख रहे हैं और उन्हें पता है कि कैसे गेम खेलना है?  ये लोग किस गेम की बात कर रहे हैं? मैं किसी की बुराई नहीं करना चाहता, बस मुझे इस शो का फॉर्मेट समझ नहीं आता है। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं और मुझे एक्टिंग करना और लोगों को एंटरटेन करना आता है। मैं चना-बटूरा का एक स्टॉल लगा लूंगा, लेकिन इस तरह के शो में कभी भी हिस्सा नही लूंगा। हालांकि, रिंगू के लिए मेरी तरफ से सारी शुभकामनाएं है, लेकिन मैं किसी को सपोर्ट नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैं यह शो देखता ही नहीं हूं।’’

इसके अलावा किरण ने यह भी बताया कि उनकी एक्स-वाइफ ने इस शो में हिस्सा लेने से पहले उन्हें सूचित कर दिया था। किरण ने कहा कि, ‘’जब रिंकू ने इस शो में हिस्सा लेने का फैसला लिया, तो उन्होंने मुझे इस शो में जाने से पहले बताया था। हम दोनों एक ही सोसायटी में रहते हैं और हमारा बेटे हम दोनों के घरों में आता-जाता रहता है, तो इसीलिए उन्होंने इसके बारे में मुझे सूचित किया था। इसके अलावा मेरा बेटा खुद इतना व्यस्त है, तो उसे भी बिग बॉस के बारे में कुछ भी नहीं पता है।’’

ये भी पढ़ें: Swati Chitnis, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में Pranali Rathod के साथ अपना आखिरी एपिसोड शूट करने पर हुई भावुक, शो को अलविदा कहने पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like