Sunny Deol  पहली बार Abbas-Mustan के साथ करेंगे एक एक्शन थ्रिलर फिल्म, सनी के अलावा फिल्म में चार बड़े एक्टर्स आयेंगे नजर 

Sunny Deol Will Do A Film With Abbas-Mustan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जिन्होंने हाल ही में गदर 2 जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, इस फिल्म के बाद से ही सनी को कई बड़े-बड़े ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि सनी बॉर्डर 2 और नितेश तिवारी की रामायण में नजर आयेंगे। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, खबर यह है कि सनी अपने करियर में पहली बार बॉलीवुड को बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देने वाली निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी के साथ काम करते हुए नजर आयेंगे। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल, अब्बास-मस्तान के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म करेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार सनी और अब्बास मस्तान पिछले कुछ समय से एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे और अब  चीजें तय हो गई हैं। सनी अब इस जोड़ी के साथ ट्विस्ट और टर्न से भरी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सनी, आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग खत्म करने के बाद करेंगे। इस अनटाइटल्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग साल 2024 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को विशाल राणा द्वारा प्रोड्यूस किया जायेगा। सनी के अलावा इस फिल्म में चार और बड़े एक्टर भी देखने को मिल  सकते हैं। 

वैसे आपको बता दें कि, अब्बास-मस्तान ने सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल के साथ ‘सोल्जर’, ‘अजनबी’ और ‘हमराज’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। ऐसा अब पहली बार होने जा रहा है कि यह जोड़ी सनी के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने वाली हैं। तो अब देखना होगा कि अब्बास-मस्तान, सनी के साथ किस तरह की फिल्म बनाते हैं?

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान को रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा सनी  मल्टीस्टारर फिल्म ‘बाप’ में नजर आयेंगे। इसके अलावा सनी ‘सूर्या’ और ‘लाहौर’ 1947 में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्में अगले दो-तीन सालों में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol और Bobby Deol  की Karan Johar के KWK 8 से आई पहली झलक सामने,  सनी ने करण को फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिया यह करारा जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like