Juhi Parmar ने Yeh Meri Family के लिए बेस्ट ओटीटी डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिलने पर जाहिर की खुशी, बोलीं अभी काफी कुछ करना है

Juhi Parmar  On Receiving  Best OTT Debut Actress Award: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस जूही परमार ने इस साल अमेजन मिनी टीवी की वेब-सीरीज ‘यह मेरी फैमिली सीजन 2’ से ओटीटी वर्ल्ड में अपना डेब्यू किया। यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई और फैंस ने जूही के अभिनय की भी काफी तारीफ की। अब जूही को अपनी इसी डेब्यू सीरीज के लिए  बेस्ट ओटीटी डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है, जिसपर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की है। 

जूही ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा कि, ‘’पुरस्कार हमेशा विशेष होते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में इतने वर्षों तक रहने के बाद और सर्वश्रेष्ठ ओटीटी डेब्यू एक्ट्रेस के लिए पहला पुरस्कार लेने से मुझे ऐसा महसूस होता है कि अभी भी तलाशने और करने के लिए बहुत कुछ है! हमारे लिए ओटीटी, डिजिटल और पारंपरिक माध्यमों के अलावा कई नए माध्यमों के साथ एक अभिनेता बनने का यह एक खूबसूरत समय है, जिनसे हमने अपना करियर शुरू किया था।’’

आगे इसी पोस्ट में जूही ने लिखा कि, मुझे यह मेरी फ़ैमिली देने के लिए द वायरल फीवर और सनसाइन प्रोडक्शन को धन्यवाद! और निश्चित रूप से इस शो के लिए हमें इतना अद्भुत मंच देने के लिए अमेजन मिनी टीवी जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा! और वह शाम और भी खास थी क्योंकि मेरी प्यारी बेटी समायरा रेड कार्पेट पर मेरे साथ थी और अपनी मां के लिए तालियां बजा रही थी… सच में बलिदान कभी भी एक तरफा नहीं होता क्योंकि जब मैं शूटिंग पर होती हूं, तो वह मेरी गिन्नी होती है जो मुझे सबसे ज्यादा याद करती है। प्रतिभाशाली और तेजस्वी शिल्पा शेट्टी से ट्रॉफी प्राप्त करना एक सर्वोच्च उपलब्धि थी क्योंकि वह भी काम और मातृत्व के बीच संघर्ष करती है, जिससे कई महिलाओं को प्रेरणा मिलती है कि यह वास्तव में संभव है!’’

अंत में जूही ने इस पोस्ट में लिखा कि, ‘’और अंत में पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा, मेरे सबसे बड़े चीयर लीडर आप लोग हैं जो मुझे प्यार देते रहते हैं, मेरे हर प्रयास में मेरा समर्थन करते हैं… जूही जो कुछ भी है वह आप सभी की वजह से है  क्योंकि मैं हूं आप सब की जूही परमार!’’

ये भी पढ़ें: फैन ने Ekta Kapoor को एडल्ट फिल्में न बनाने की गुजारिश, एकता बोलीं मैं तो एडल्ट फिल्में बनाऊंगी

Latest Posts

spot_img

you may like