फिल्म Jawan के डायलॉग राइटर Sumit Aroraa ने SRK को लेकर लिखी एक लंबी पोस्ट, शाहरुख बोले ‘संक्षिप्त में लिखो बेटा’

Jawan Dialogue Writer Sumit Arora Writes Long Post On SRK Actor Gives Witty Reply: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है, इसके अलावा दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के सॉन्ग्स और एक्शन सीन्स को लेकर सभी चीजें ही काफी अच्छी हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स भी काफी पसंद किए गए है, जिनको सुमित अरोरा ने लिखा है। इसी बीच सुमित अरोरा ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर एक लंबी-चौड़ी  इमोशनल पोस्ट साझा की है, जिसपर शाहरुख ने एक मजेदार रिप्लाई दिया है। 

सुमित अरोरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’पिछले तीन साल कई मायनों में अविश्वसनीय रूप से सुंदर और यादगार रहे हैं। इस बेहद खास फिल्म के लिए संवाद लिखना, एक पावरहाउस फिल्म निर्माता के साथ काम करना, एक बेहद समर्पित टीम के साथ काम करना, जिन्होंने फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और फिर… यह खूबसूरत व्यक्ति शाहरुख खान।’’ सुमित ने इसके आगे भी शाहरुख को लेकर काफी कुछ लिखा है।सुमित ने अंत में लिखा कि, ‘’हर चीज के लिए धन्यवाद सर, सारे प्यार और हंसी के लिए। आप सचमुच बॉलीवुड के जिंदा बंदा हैं। बस अब मैं यहीं रुकूंगा.. वरना आप फिर से बोलोगे की, इतना लंबा लंबा मत लिखो, पिक्चर है खत्म भी करनी है।’’

सुमित की इसी लंबी पोस्ट पर शाहरुख खान ने एक मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’अभी भी लंबा ही लिखा है। संक्षिप्त बेटा संक्षिप्त। अपनी रचनात्मकता में प्यार निवेश करने की क्षमता लेकिन उससे प्यार न करने की क्षमता एक लेखक के पास सबसे बड़ा गुण हो सकता है। आप जवान की मेकिंग के दौरान ताकत के स्तंभ रहे हैं और आपके डायलॉग्स ने फिल्म को यादगार बना दिया है। तुम्हें ढेर सारा प्यार।’’

फिल्म ‘जवान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने 22 सितंबर 2023 तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 900 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 को सिनेमाघरों में 42 दिन हुए पूरे, Jawan ने गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर किया सुस्त, Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

Latest Posts

spot_img

you may like