Samantha Ruth Prabhu ने Salman Khan के साथ फिल्म करने की खबरों पर बताई सच्चाई, बोलीं मैंने अभी….

Samantha Ruth Prabhu tells truth on film with Salman Khan: हाल ही में खबरे सामने आई थी कि साउथ की स्टार एक्ट्रेस सामंथा  रूथ प्रभु बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की आगमी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन सलमान खान की इस एक्शन फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। सलमान खान की इसी फिल्म के लिए जिसकी अभी तक घोषणा नहीं हुई, में सामंथा  को कास्ट करने की खबरें सामने आईं थीं।

हालांकि, सामंथा ने खुद बताया है कि वे अभी कोई फिल्म नहीं करने वाली हैं। सामंथा ने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम लाइव में किया है। समंथा ने अपने फैंस बातचीत करते हुए अपने आगामी फिल्मों के प्लान्स के बारे में बताते हुए कहा कि, “मेरा अगला प्रोजेक्ट वास्तव में एक भी नहीं है। कोई प्लान नहीं है। मैं उन चीजों के बारे में अधिक सिलेक्टिव होना चाहती हूं जिन पर मैं काम करतती हूं। वे चीजें जो वास्तव में मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलती हैं, जब तक मुझे उस तरह की भूमिका नहीं मिलती, मुझे लगता है कि मैं ठीक हूं।” सामंथा की इन बातों से तो यही लगता है कि वे अब सलमान खान की फिल्म में काम नहीं करने वाली हैं। 

समंथा का इंस्टाग्राम लाइव वाला यह वीडियो एक फैन ने ट्विटर पर साझा किया है। फैन ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’#सामंथा:“ मेरा अगला प्रोजेक्ट वास्तव में एक भी नहीं है। कोई प्लान नहीं है।सामंथा ने उन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया कि सामंथा, सलमान खान, विष्णुवर्धन और करण जौहर की आगामी फिल्म में  अभिनय करने जा रही थी।’’

आपको बता दें कि, सामंथा के अलावा सलमान खान की इस आगामी फिल्म में साउथ की दो और बड़ी एक्ट्रेसेस-अनुष्का शेट्टी और तृषा को भी कास्ट करने की खबरें सामने आई हैं। लेकिन इन खबरों पर अभी तक इस फिल्म के मेकर्स ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सलमान खान की यह फिल्म इंडियन पैरामिलिट्री पर आधारित है। 

ये भी पढ़ें: इन चार देशों में Salman Khan, Karan Johar और Vishnuvardhan की अगली एक्शन फिल्म के चार बड़े सीक्वेंस काफी बड़े लेवल पर किए जायेंगे शूट 

Latest Posts

spot_img

you may like