Welcome 3 समेत Sanjay Dutt की आने वाली पांच जबरदस्त  कॉमेडी फिल्में, जो दर्शकों को खूब हसायेंगी 

Sanjay Dutt upcoming comedy films: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त इन दिनों काफी बड़ी-बड़ी फिल्मों में कास्ट किए जा रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थी वेलकम 3 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह अब संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आयेंगे। संजय दत्त इस फिल्म के साथ कई और गजब की कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त को कई सालों बाद अब दर्शक उन्हें लगातार तीन-चार कॉमेडी फिल्मों में देखने वाले हैं। 

संजय दत्त की आने वाली पांच कॉमेडी फिल्में: 

1.हेरा फेरी 3: इस फिल्म को लेकर इस साल शुरुआत में घोषणा की गई थी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का प्रोमो या टीजर कुछ नहीं आया है। इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी वापसी कर रहे हैं। इन तीनों के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी एक मुख्य किरदार निभायेंगे। खबरों की मानें तो संजय इस फिल्म में कचरा सेठ (शरत सक्सेना)  के आदमी छोटे (रवि किशन) के भाई का किरदार निभायेंगे, जोकि एक गैंगस्टर होगा। इस फिल्म को अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जायेगा। 

2.वेलकम 3: इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आयेंगे। इस फिल्म में संजय का किरदार काफी महत्वपूर्ण होगा। इस फिल्म को अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी। 

3.जेल: इस फिल्म में संजय दत्त एक बार फिर से अरशद के साथ वापसी करते हुए नजर आयेंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें में एक सोशल मैसेज है। इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर अभी काम चल रहा है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

4.घुड़चढ़ी: यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को बिनोय गांधी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म से टीवी एक्टर पार्थ समथान बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया करेंगे। इस फिल्म में संजय दत्त पार्थ के बड़े भाई का किरदार निभायेंगे। यह फिल्म इसी साल 29 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

5.राज शांडिल्य की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म: संजय दत्त पहली बार ड्रीमगर्ल 2 के डायरेक्टर राज शांडिल्य की किसी फिल्म में नजर आयेंगे। यह एक फैमिली-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी और फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: जब Sanjay Dutt ने कहा था कि वे इस व्यक्ति के लिए दोबारा जेल जा सकते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like