Darna Mana Hai के 20 साल हुए पूरे,  इस फिल्म में दिखाई गई थी सात डरावनी कहानियां, Nana Patekar का कब्रिस्तान वाला सीन इस फिल्म से किया गया था कॉपी

Darna Mana Hai completes 20 years facts about the film: फिल्म ‘डरना मना है’ को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 25 जुलाई 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह एक हॉरर फिल्म थी, इस फिल्म ने दर्शकों को काफी डराया था। इस फिल्म को प्रवाल रमन ने डायरेक्ट किया था और राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। तो आज हम आपको इसी कल्ट हॉरर फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे। 

फिल्म ‘डरना मना है’ से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1. फिल्म में सात डरावनी कहानियां: यह एक एंथोलॉजी फिल्म थी, जिसमें सात अलग कहानियां दिखाई गई थी। इन सातों  कहानियों में अलग-अलग स्टारकास्ट थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, नाना पाटेकर, सैफ अली खान और संजय कपूर समेत कई बड़े एक्टर्स थे। 

2.नाना पाटेकर का कब्रिस्तान वाला सीन: इस फिल्म का काफी डरावना सीन था, जिसमें नाना पाटेकर कब्रिस्तान से बाहर निकलते है। यह सीन साल 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी’ से कॉपी किया गया था। 

3.फरदीन खान और मनोज बाजपेयी ने फिल्म छोड़ी: इस फिल्म में फरदीन खान और मनोज बाजपेयी को भी एक-एक  महत्वपूर्ण रोल ऑफर हुआ था। लेकिन इन दोनों किसी कारणवश इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। 

4.इस कारण से बना फिल्म का सीक्वल: यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, लेकिन क्रिटिक्स को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। दर्शकों और क्रिटिक्स की फरमाइश पर इस फिल्म का सीक्वल ‘डरना जरूरी है’ (2006) बनाया गया था। 

5.राजपाल यादव फिल्म के दोनों भागों में: राजपाल यादव इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट में नजर आए थे। राजपाल ने दोनों भागों में अलग-अलग किरदार निभाया था। सीक्वल ‘डरना जरूरी है’ में राजपाल का किरदार काफी डरवाना था। सीक्वल में राजपाल ने एक साइको बीमा एजेंट प्रभाकर पंडित का किरदार निभाया था। 

ये भी पढ़ें: Kalki Koechlin को इस ब्रांड का से**स टॉय है पसंद, बोलीं लड़कों को फिजिकल इंटीमेसी के बारे में कुछ भी पता नहीं है

Latest Posts

spot_img

you may like