Manipur Violence पर Sapna Choudhary हुईं भावुक, बोलीं दुष्कर्म करने वालों को दी जाए इतनी कड़ी सजा

Sapna Choudhary demands strict punishment for  Manipur violence Culprit: हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता से दुखी हो गई हैं। इस घटना को देखकर सपना काफी गुस्से में आ गई हैं और उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। सपना ने खुद दोषियों के लिए एक प्रकार की कड़ी सजा बताई है।

सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यह मैतई और कुकी के बारे में नहीं है। यह एक महिला के बारे में है।-मैं बहुत कम लिखने की कोशिश करती हूँ क्योंकि मैंने अब तक के अनुभव से ये सीखा के ज्यादातर लोग बात को समझने की कोशिश नहीं करते बल्कि उसे खींचने की बिगड़ने की लड़ाई करवाने की कोशिश करते है , आज सब्र टूट गया “मणिपुर” में महिलाओं के साथ दरिंदगी की वीडियो देखी ओर मेरी रूह कांप गयी जिस देश में महिलाओं को हम देवी के स्थान पर बिठा कर उसकी पूजा करते है उस देश में ये सब देखकर मैं आज टूट गई।

आगे सपना ने लिखा कि, ‘’नारी के गर्भ से जन्म लेकर नारी के साथ इस तरह का दुष्कर्म शरम नहीं रही हाथ जोड़ ये विनती है मेरी सरकार से जो जो इस दुष्कर्म में शामिल है इन लोगो को जब तक ये मर ना जाए चौराहे पर नंगा बिठा दो और वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को ये आदेश दिया जाए के यहाँ से गुजरने वाला व्यक्ति इन पर थूके बिना ना जाए ना पानी दिया जाए ना खाना ना कपड़े ……. आप सब से भी हाथ जोड़ कर विनती है जिसे भी वीडियो दिखे कृपा कर आगे शेयर ना करे। भगवान से प्रार्थना है “मणिपुर” के लोगों को हौसला दे और जल्द सब ठीक करे।’’ सपना की इस पोस्ट का सर्मथन उनके फैंस भी कर रहे हैं, फैंस इस बात से सहमत है कि इन दोषियों को इसी तरह की कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Ashish Chanchlani, Akshay Kumar और Sonu Sood समेत इन सेलिब्रेटी का Manipur में महिलाओं के साथ हुई हिंसा पर फूटा गुस्सा, बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like