Aditya Roy Kapur जो Aashiqui 2 में नहीं कर पाए, वो अब अपनी इस म्यूजिक एल्मबम में करने जा रहे हैं

Aditya Roy Kapur is gearing up for his  music album: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जोकि अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आदित्य को एक्टिंग के अलावा म्यूजिक का भी काफी शौक है। आदित्य जिन्होंने साल 2013 में आई म्यूजिकल हिट फिल्म आशिकी 2 की है, इस फिल्म में आदित्य ने एक सिंगर का किरदार बखूबी निभाया था। हालांकि, आदित्य इस फिल्म में गाना भी गाना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। अब आदित्य अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए अपनी एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने जा रहे हैं। आदित्य ने हाल ही में न्यूज 18 को एक इंटरव्यू में कहा कि वे स्टूडियो में काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी पहली म्यूजिक एल्बम रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 

आदित्य ने कहा कि, ‘’मुजे म्यूजिका काफी शौक रहा है और यह एक पैशन भी है, लेकिन अब वे इस गंभीर रूप से लेनाचाहते हैं और म्यूजिक में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं। मैं काफी दिनों अपने लिए और अपने दोस्तों के लिए खुद गाने लिख रहा हूं और उन्हें कंपोज भी कर रहा हूं। अब मुझे लगता है कि यही समय की इन गानों को मैं सबसे सामने लाऊं।’’

इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर ने अपनी फिल्मों में सिंगिंग की तरफ भी इशारा किया है। आदित्य जल्द ही अपनी फिल्मों में गाना गाते हुए नजर आ सकते हैं। उन्हें आशिकी 2 में यह मौका मिला था, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए थे। 

आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के वेब शो ‘द नाइट मैनेजर 2’ में नजर आए हैं। दर्शकों को इस शो का दूसरा पार्ट भी काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा आदित्य आखिरी फिल्म गुमराह में नजर आए थे, इस फिल्म में उन्होंने पहली बार डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में आदित्य ने काफी अच्छा काम किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। आदित्य अब फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Salman Khan, Aamir Khan और Saahil Chadha को लेकर डायरेक्ट करने वाले थे यह फिल्म, साहिल बोले Lal Dupatta Malmal Ka  ने टी-सीरीज को स्थापित किया था

Latest Posts

spot_img

you may like